Himachalनंगल खुर्द के 27 वर्षीय गुमशुदा युवक की जंगल में मिली लाश

नंगल खुर्द के 27 वर्षीय गुमशुदा युवक की जंगल में मिली लाश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नंगल खुर्द के 27 वर्षीय गुमशुदा युवक की जंगल में मिली लाश

पुलिस ने शव कब्जे में लिया

ऊना/सुशील पंडित :तीन दिनों से लापता युवक विकास की लाश गांव ठाकरां स्थित मंदिर के पास जंगल से मिली है। पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर डेड हाउस में रखवा दी है व आगामी जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती 7 जून को विकास राणा पुत्र अशोक कुमार निवासी नंगल खुर्द लापता होने से परिजनों ने अपने तौर पर तलाश करने बाद 8 जून 23 को टाहलीवाल पुलिस चौकी में प्राथमिकी दर्ज करवाई।
पुलिस ने गुमशुदगी मामला दर्ज करते हुए परिजनों व गांव के युवकों के साथ मिलकर विकास की तलाश करना शुरू की । थाना प्रभारी हरोली सुनील संख्यान ने पुलिस टीम का गठन कर लापता युवक के घर पहुंच कर जानकारी प्राप्त करने के बाद कई संदिग्ध स्थानों व आस पास के इलाकों में तलाश शुरू की । टेकनिकल सर्विलांस के माध्यम से भी युवक की तलाश की गई । इसी कड़ी में परिजनों में से कुछ युवकों को गांव ठाकरां के जंगल में मंदिर के पास एक आम के वृक्ष के नजदीक उगी झाड़ियों से वदबू आने पर देखा तो विकास राणा की लाश दिखाई पड़ी जिस पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया । 
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी हरोली पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और मृतक की लाश का मुआयना किया । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिक जांच मे मृतक द्वारा कोई जहरीला पदार्थ निगले होने की संभावना है क्योंकि मृतक की लाश पर कोई मारपीट या चोट का निशान नहीं पाया गया व मृतक की लाश के नजदीक उल्टियां होने के प्रमाण व मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है ।
सूत्रों के मुताविक युवक पिछले कुछ दिनों से परेशान नजर आ रहा था। थाना प्रभारी सुनील संख्यान ने बताया कि मृत्यू के स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम के बाद सामने आएंगे, साथ ही युवक की मौत कैसे हुई, इसका भी पता किया जा रहा है। फिलहाल लाश को कब्जे मे लेकर डेड हाउस मे शिफ्ट किया गया है व  पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस द्वारा धारा 174 के तहत मामला दर्ज करके आगामी जांच की जा रही है ।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...