बिखरने के बाद भी उभरकर आएगी कांग्रेस, 2027 को लेकर टीम तैयार
जालंधर, ENS: प्रधानमंत्री उज्जवल योजना को लेकर कांग्रेस पार्षद जसलीन सेठी ने भाजपा पर जमकर निशाने साधे। आज प्रेस वार्ता के दौरान जसलीन सेठी ने भाजपा की इस स्कीम को लेकर अहम जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की ओर से मार्च 2026 में पीएनजी को लेकर नोटिस जारी किया गया। ऐसे में सराउंडिंग एरिया में गैस कनेक्शन काटे जाने का जिक्र है। 33 करोड़ गैस कनेक्शन है, जिसका 10 करोड़ 56 हजार 2026 का डाटा है। ऐसे में 2021 से 2026 तक 53 हजार 254 करोड़ रुपए का प्रधानमंत्री उज्जवल योजना के तहत पास हुआ था।
जिसमें 45 हजार 432 करोड़ का खर्च कर लिया गया। इसके लिए सरकार की ओर से एडवरटाइजमेंट की गई। जिसमें से 10 करोड़ 56 हजार में से 4 करोड़ कनेक्शन 3 राज्यों में है, जिसमें वेस्ट बंगाल, उत्तर प्रदेश और बिहार शामिल है। आज सरकार नोटिफाई कर रही है, जहां पीएनजी होगी वहां से वह गैस कनेक्शन देंगे। प्रधानमंत्री उज्जवल योजना पर इतने पैसे खर्च करने का क्या फायदा हुआ। पीएनजी को लेकर पाइप लाइन डालना अच्छी बात है, लेकिन इसे एक ही ऑप्शन बनाना और इसे प्राइवेट कंपनी को देना गलत है।
प्रधानमंत्री उज्जवल योजना के तहत जिन लोगों को सबसिडी मिलती थी, ऐसे में पीएनजी कनेक्शन दिए जाने पर उस सबसिडी का क्या बनेगा। पार्षद का आरोप है कि भाजपा भारत की गैस कंपनियों को पीएनजी के जरिए खुद डाउन करवा रही है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों के दौरान लोगों को भाजपा की पॉलिसी को समझने की जरूरत है। ऐसे में डाटे का जिक्र करते हुए कहा कि 13 लाख के करीब प्रधानमंत्री उज्जवल योजना स्कीम चल रही है। यह स्कीम जब केंद्र की ओर से जारी की गई थी। पार्षद का कहना हैकि ऐसे में अगर इन स्कीम का लाभ लेने वाले लोगों के पास पीएनजी पाइप लाइन स्कीम आती है तो उन्हें प्रधानमंत्री उज्जवल योजना छोड़नी पड़ेंगी।
जसलीन सेठी ने कहा कि भाजपा को पीएनजी स्कीम को लेकर ऑपशन जारी करनी चाहिए कि लोग दोनों में किस स्कीम का फैसले लें। वहीं पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर कहाकि कांग्रेस चुनावों में उभर कर सत्ता में वापसी करेंगी। वहीं कांग्रेस पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग द्वारा अपने लीडरों पर तंज कसे जाने को लेकर कहाकि जहां बर्तन अधिक होंगे वहीं आवाज होगी। जहां बर्तन ही नहीं होंगे वहां आवाज नहीं आएंगी। अगर कांग्रेस बिखरी है तो बिखरने के बाद भी बढ़िया प्रदर्शन करके वापसी करेंगी। चक्क दे इंडिया फिल्म का जिक्र करते हुए कहा कि 2027 के मैच को लेकर कांग्रेस की टीम तैयार हो गई है।