.
Himachal GovtHimachal News: छह स्कूल राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल के रूप...

Himachal News: छह स्कूल राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल के रूप में होंगे Upgrade

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: शैक्षणिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा आधुनिक शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश के छह राजकीय स्कूलों को राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल के रूप में स्तरोन्न्त करने का निर्णय लिया है।

स्तरोन्न्त के लिए चयनित स्कूलों में मंडी जिले के करसोग विधानसभा क्षेत्र में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, करसोग (सीबीएसई), रामपुर विधानसभा क्षेत्र में राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामपुर बुशहर (सीबीएसई), रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रोहड़ू (एचपीबीओएसई), शिमला जिले के चौपाल विधानसभा क्षेत्र में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चौपाल (सीबीएसई), सिरमौर जिले के रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नोहराधार (सीबीएसई) तथा ऊना जिले के ऊना विधानसभा क्षेत्र में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बहडाला (एचपीबीओएसई) शामिल हैं।

प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश में शैक्षणिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल योजना शुरू की है। इन स्कूलों में हाईटेक स्मार्ट कक्षाओं, खेल मैदानों, इंडोर स्टेडियम, पौष्टिक भोजन और स्विमिंग पूल सहित आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इस पहल से प्रदेश के सरकारी शिक्षण संस्थानों के स्तर में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे जीवन की चुनौतियों का अधिक प्रभावी ढंग से सामना करने में सक्षम होंगे।

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं तथा वर्तमान सरकार के निरंतर प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2021 में करवाए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार, पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में 21वें स्थान पर था। अब प्रदेश गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के मामले में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है, जो वर्तमान सरकार के कार्यकाल में हुई महत्वपूर्ण प्रगति को दर्शाता है।

सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम शुरू करने के भी उत्साहजनक परिणाम सामने आए हैं। सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक सुविधाओं के दृष्टिगत निजी स्कूलों से करीब 24,000 विद्यार्थियों ने सरकारी स्कूलों में प्रवेश लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

सहारा योजना के लिए आवेदन हुआ और सुविधाजनक, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तैयार

शिमला: राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां बताया...

AR Rahman के बेटे अमीन की कार का हुआ एक्सीडेंट   

AR Amin Car Accident News: चेन्नई के गिंडी इलाके...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से पेनांग के उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री ने मलेशियाई निवेशकों को हरियाणा के एआई इकोसिस्टम...

Punjab News: Owl Spa की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, 5 लड़कियां व 3 लड़के गिरफ्तार, देखें वीडियो

फिरोजपुरः शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पुलिस ने एक स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे कथित देह...

सहारा योजना के लिए आवेदन हुआ और सुविधाजनक, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तैयार

शिमला: राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सहारा योजना की आवेदन से...

Jalandhar News: प्रधानमंत्री उज्जवल योजना को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर साधेे निशाने, देखें वीडियो

बिखरने के बाद भी उभरकर आएगी कांग्रेस, 2027 को लेकर टीम तैयार जालंधर, ENS: प्रधानमंत्री उज्जवल योजना को लेकर कांग्रेस...

AR Rahman के बेटे अमीन की कार का हुआ एक्सीडेंट   

AR Amin Car Accident News: चेन्नई के गिंडी इलाके में सोमवार को एआर रहमान के बेटे और प्लेबैक सिंगर...