Girl in a jacket
HomeHimachalलठियानी में क्रिकेट प्रतियोगता शुरू,16 टीमें ले रही भाग, विधायक भुट्टो ने...

लठियानी में क्रिकेट प्रतियोगता शुरू,16 टीमें ले रही भाग, विधायक भुट्टो ने की शिरकत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नशे के दलदल में जाने की बजाए खेलों में  रुचि लें युवा: देवेन्द्र भुट्टो 

ऊना/सुशील पंडित: उपमण्डल बंगाणा के शहीद भगत सिंह मेमोरियल लठियानी द्वारा क्रिकेट प्रतियोगता का आगाज़ हुआ। जिसमें कुटलैहड़ से विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। इस क्रिकेट प्रतियोगिता में करीब 16 टीमें भाग ले रही है।

क्रिकेट प्रतियोगता के शुभारंभ पर पहुंचने पर विधायक का अध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा व अन्य खिलाड़ियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। विधायक ने शहीद भगत सिंह मैमोरियल के सभी सदस्यों और अध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि नशे से दूर रहने और शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय मे युवा वर्ग नशे के दलदल में धंसता जा रहा है। जो हमारे लिए चिंता का विषय है। भुट्टो ने युवा वर्ग को कहा कि वह खुद भी नशे से दूर रहें व अन्य समाज को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। भुटटो ने कहा कि बहुत जल्द खेल मैदान भी बनाए जाएंगे। ताकि युवा वर्ग अपनी खेल प्रतियोगिताएं और बढ़ चढ़ कर कर सकें। उन्होंने ने खिलाड़ियों के लिए संस्था को 51 सौ रुपये की धनराशि भी प्रदान की। 

इससे पूर्व विधायक से कुटलैहड़ कांग्रेस अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी भी मिले। और कुछ समस्याओं से विधायक को अवगत करवाया। इस मौके पर जिला पार्षद सदस्य सत्या देवी, पूर्व प्रधान रमेश,लेखराज भारती, अध्य्क्ष तरसेम लाल सहोता, तिलक राज, मनीष भारती, रेलु, दिनेश शर्मा, सुरिंदर ठाकुर, कमल चंदेल, पूर्व प्रधान धुंदला संजीव शर्मा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य दीप कुमार (पिंटू लाला ) दलजीत शर्मा व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -