Girl in a jacket
HomeNationalखाना बनाते समय कंटेनर में लगी आग, 2 मजदूर जिंदा जले

खाना बनाते समय कंटेनर में लगी आग, 2 मजदूर जिंदा जले

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रायपुरः खाना बनाते समय कंटेनर में आग लगने से 2 मजदूर जिंदा जल गए। आग इतनी भयानक थी कि मजदूरों की हड्डियां तक गल गई। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है। एक मजदूर ने समझदारी दिखाकर अपनी जान बचाई। आग कंटेनर के मुख्य दरवाजे पर लगी थी। कंटेनर के अंदर धुआं भरते ही वह खिड़की के पास पहुंच गया। जैसे तैसे वह अपना सिर बाहर निकाल कर ऑक्सीजन लेता रहा।

जानकारी के मुताबिक प्रोजेक्ट में शालीमार कंस्ट्रक्शन में बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे हैं। इनमें कई मजदूर अभनपुर के पहले छोटे उरला गांव के कंटेनरों में रहते हैं। इस दौरान एक कंटेनर में आग भड़की थी। जिससे कंटेनर के भीतर 3 मजदूरों में दो जिंदा जल गए।

नवा रायपुर एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि, दोनों मृतक मजदूर उत्तर प्रदेश के अमरोहा के रहने वाले थे। इनमें से एक की पहचान परमान अली (25) और दूसरे मृतक मजदूर की पहचान शदाब अली (22 साल) के तौर पर हुई है। कंस्ट्रक्शन साइट में अलग-अलग शिफ्ट में सैकड़ों मजदूर काम करते हैं। परमान और शदाब भी कंस्ट्रक्शन में मजदूरी करते थे। बताया कि सामान्य तौर पर मजदूर कंटेनर के बाहर खाना बनाते थे। पूछताछ में पता चला कि बारिश की आशंका को देखते सिलेंडर को कंटेनर के अंदर ले जाकर खाना बनाया गया। इसी बीच आग लग गई।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -