Himachalकांग्रेस के पास चुनाव लड़ने के लिए कोई मुद्दा ही नहीं: सतपाल...

कांग्रेस के पास चुनाव लड़ने के लिए कोई मुद्दा ही नहीं: सतपाल सिंह सत्ती 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित: ऊना सदर से भाजपा प्रत्याशी सतपाल सिंह सत्ती ने नुक्कड़ जनसभाओं को संबोधित करते  हुए सदर विधानसभा क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों के लिए भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई प्रत्याशी यदि चुनाव हार जाता है तो वह अपने विधानसभा क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं होने देता। इस विधानसभा क्षेत्र में भी जनता पूर्व कांग्रेस सरकार के पांच सालों में कांग्रेस का ये चेहरा देख चुकी है। सती ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद भी कांग्रेस के विधायक ने पूरे 5 साल विकास कार्यों में अड़ंगा डालने का ही काम किया। ना तो वह कांग्रेस सरकार के समय विकास के नाम पर एक ईंट लगवा पाए और ना ही विधायक रहते हुए वह विधानसभा क्षेत्र में कोई काम करवा पाए। उन्होंने कहा कि  पिछले 5 साल में विधानसभा क्षेत्र में जिस तेजी से विकास कार्य पूर्ण करते हुए जनता को समर्पित किए हैं, वह अपने आप में अभूतपूर्व है। भाजपा केवल मात्र विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ती है, लेकिन कांग्रेस के पास चुनाव लड़ने के लिए कोई मुद्दा ही नहीं बचा है।
मेहतपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने की अपील की इस दौरान जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मनीष द्विवेदी  व अन्य 60 के करीब कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजापा ज्वाइन की जिनको सतपाल सत्ती ने पटका पहनाकर विधिवत भाजपा में शामिल करवाया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...