जिला ऊना इंटक अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने किया हाईकमान का धन्यवाद
ऊना/ सुशील पंडित: देश के 3 करोड़ 40 लाख सदस्यों वाली राष्ट्रीय इंटक का कामरेड जगतराम शर्मा को राष्ट्रीय इंटक संगठन सचिव बनाने पर जिला ऊना इंटक अध्यक्ष नरेश ठाकुर व अन्य इंटक पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीवा रेड्डी और महासचिव संजय सिंह का हार्दिक धन्यवाद किया। हाल ही में दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कांग्रेस के 33वें राष्ट्रीय अधिवेशन में हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्षा रानी प्रतिभा सिंह ने भी देश के मजदूरों को संबोधन किया।
जिला इंटक अध्यक्ष ऊना नरेश ठाकुर ने बताया कि कामरेड जगत राम शर्मा नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड में बतौर फोर्थ क्लास से सरकारी उद्योग में नौकरी की शुरुआत की और उसी उद्योग में 40 वर्ष तक लगातार सेवाएं देने के बाद सेवा निर्मित हुए। सेवा निर्मित के बाद भी वह लगातार इंटक में सक्रिय नेता के रूप में काम करते आ रहे हैं । उनके लिए राष्ट्रीय इंटक के बड़े पद पर जाना हिमाचल के समस्त मजदूरों विशेष तौर पर ऊना जिले के कामगारों को गौरव का विषय है।

