पिथौरागढ़ः सीमांत जिले पिथौरागढ़ में तड़के एक कमांडर की जीप (DI UA05-5382) के 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। हादसा झूलाघाट मार्ग पर बूरा गांव के पास हुआ। सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। मृतक की पहचान 22 वर्षीय लक्की भंडारी निवासी कोटभाल्डे के रूप में हुई है।
जबकि घायलोंं में जगदीश बिष्ट (40), निवासी बासौद मैनन,मोहन बिष्ट (40), निवासी बासौद,सचिन चंद (22), निवासी मुनकोट शामिल हैं। प्रशासन ने घायलों के समुचित उपचार और मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। SDRF टीम द्वारा अत्यंत दुर्गम परिस्थितियों में रेस्क्यू कार्य जारी रखते हुए मृतक के शव को स्ट्रेचर के माध्यम से गहरी खाई से सुरक्षित बाहर निकाला गया। टीम ने शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर वैधानिक कार्यवाही हेतु स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया।
