Himachal Govt
Haryana Govtहलका बवानी खेड़ा के विकास के लिए CM Saini ने दिल खोल...

हलका बवानी खेड़ा के विकास के लिए CM Saini ने दिल खोल कर की धन वर्षा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को बवानी खेड़ा की अनाज मंडी में आयोजित ‘विकास संकल्प जनसभा’ में कार्यक्रम के आयोजक बवानी खेड़ा के विधायक कपूर वाल्मिकी द्वारा मंच के माध्यम से रखी गई मांगों से भी आगे बढ़कर दिल खोलकर धनवर्षा करते हुए करोड़ों रुपये के नए विकास कार्यों की घोषणा की। बवानी खेड़ा को उपमंडल का दर्जा देने की वर्षों पुरानी मांग पर कहा कि डिलिमिटेशन का काम पूरा होते ही वर्ष 2028 में बवानी खेड़ा को उपमंडल का दर्जा मिलेगा। मुख्यमंत्री द्वारा की गई इस घोषणा पर उपस्थित जनसमूह ने तालियों और जयकारो के साथ मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।

बवानी खेड़ा कस्बे के 50 बिस्तरों के नागरिक अस्पताल का विस्तार करते हुए इस पर 50 करोड़ की राशि खर्च कर नए भवन का निर्माण व सभी प्रकार की अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। गांव रेवाड़ी खेड़ा में साढ़े 16 करोड़ की लागत से 33 केवी सब स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा। गांव खरक कलां में महिला कॉलेज के भवन का निर्माण कराया जाएगा। बवानी खेड़ा कस्बे में जमीन उपलब्ध होने के बाद नई सब्जी मंडी का निर्माण करवाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव बलियाली व जमालपुर में 90-90 लाख की लागत से ग्राम सचिवालयों का निर्माण कराया जाएगा। गांव बड़सी गुजरान व गांव सैय में क्रमशः 90-90 लाख की लागत से बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने गांव कलिंगा में 85 लाख की राशि से महाराणा प्रताप कम्युनिटी सेंटर व गांव मढ़ाणा में 1.75 करोड़ की लागत से और गांव मुंढाल कलां में 80 लाख की लागत से कम्युनिटी सेंटर का निर्माण करवाए जाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने गांव सिरसा घोघड़ा में 19 लाख की लागत से पार्क का निर्माण, गांव कलिंगा में 24 करोड़ 47 लाख की लागत से जल घर का पुनर्निर्माण व विस्तार, गांव जाटू लोहारी में भूमि उपलब्धता के आधार पर स्टेडियम और गांव तिगड़ाना व धनाना में 50-50 लाख की लागत से खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बवानी खेड़ा में एक करोड़ की लागत से ई-लाइब्रेरी और दो करोड़ की लागत से महर्षि वाल्मीकि भवन का निर्माण करवाए जाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने बवानी खेड़ा में 50 लाख की लागत से महात्मा ज्योति फूले के नाम से भवन का निर्माण करवाने और कस्बे में 5 करोड़ की लागत से बवानी खेड़ा नगर पालिका कार्यालय के नए भवन का निर्माण व 15 करोड़ की लागत से महर्षि वाल्मीकि के नाम से स्टेडियम और दस करोड़ की लागत से बवानी खेड़ा में लोक निर्माण विभाग के नए रेस्ट हाउस का निर्माण करवाए जाने की घोषणा की।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

दर्दनाक हादसाः एक ही परिवार के 4 लोगों ने गोदावरी नदी में लगाई छलांग

आंध्र प्रदेश के चिंचिनाडा से एक बेहद दर्दनाक घटना...

पंजाब पुलिस ने 580 स्थानों पर छापेमारी कर 273 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान अपने 229वें दिन पंजाब...

PM Modi के सार्वजनिक जीवन और 25 साल पूरे होने पर चलाया जाएगा संकल्प अभियान

चंडीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण...

सफल रहा ‘सफल एग्जाम’, 1,720 विद्यार्थियों ने दी छात्रवृत्ति परीक्षा

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार की SAFAL योजना आर्थिक रूप से...

दर्दनाक हादसाः एक ही परिवार के 4 लोगों ने गोदावरी नदी में लगाई छलांग

आंध्र प्रदेश के चिंचिनाडा से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां एक ही परिवार के चार सदस्यों...

पंजाब पुलिस ने 580 स्थानों पर छापेमारी कर 273 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान अपने 229वें दिन पंजाब पुलिस ने राज्य भर में गैंगस्टरों के साथियों के पहचाने...

Punjab News: कैबिनेट बैठक में न्यायाधीश अश्विनी कुमार मिश्रा के नियुक्ति के खिलाफ प्रस्ताव पारित, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब कैबिनेट की बैठक में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में अश्विनी कुमार मिश्रा...

PM Modi के सार्वजनिक जीवन और 25 साल पूरे होने पर चलाया जाएगा संकल्प अभियान

चंडीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने रविवार को नरवाना में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस...