.
Kulluठंड के बीच जमकर बरसेंगे बादल, कई राज्यों में बारिश का Alert...

ठंड के बीच जमकर बरसेंगे बादल, कई राज्यों में बारिश का Alert जारी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब समेत कई राज्यों में अगले कुछ दिनों में बारिश होने वाली है। बारिश के साथ ही कड़ाके की ठंड भी बढ़ जाएगी। मौसम विभाग ने कहा कि बारिश के साथ ही अगले पांच से सात दिनों तक शीतलहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई जिलों में 26 दिसंबर और 27 दिसंबर को भी बारिश हो सकती है। बारिश के चलते एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और मध्य प्रदेश में कड़ाके की शीतलहर देखने को मिलेगी। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और मैदानी इलाकों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देने वाला है। इसके चलते मौसम में बदलाव आएगा। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। कई इलाकों में बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। मंगलवार को घना कोहरा हो सकता है। मंगलवार के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हो रही है। इसके अलावा उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी, रायलसीमा में बारिश हो रही है। ओडिशा, तटीय गंगीय पश्चिम बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय के अलग-अलग इलाकों में बारिश का अलर्ट है।रविवार को दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में सुबह के समय कोहरा देखने को मिला। रविवार को दिल्ली का औसत न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश होने के साथ तापमान में गिरावट आ सकती है। साथ ही ठंडी हवाएं भी चलेंगी। स्थानीय मौसम विभाग ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश में 23, 24 दिसंबर और 27 तक कुछ स्थानों पर बर्फबारी और बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने 24 दिसंबर तक ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी में कुछ स्थानों पर औरेंज अलर्ट जारी किया है। 25 दिसंबर तक चंबा, कांगड़ा और कुल्लू में कुछ स्थानों पर शीतलहर और पाला पड़ने के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, 2 गंभीर घायल, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के डेरा बाबा नानक में एक दर्दनाक...

Haryana News: नशा तस्करी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने और ड्रग्स...

हरियाणा में शुरू होगी डिजिटल उर्वरक बिक्री प्रणाली

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राज्य में सब्सिडी वाले उर्वरकों...

Punjab News: स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, 2 गंभीर घायल, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के डेरा बाबा नानक में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल के बीच...

Haryana News: नशा तस्करी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने और ड्रग्स सप्लाई की पूरी चेन को तोड़ने के लिए पंचकूला पुलिस...

ऊना पुलिस की अवैध खनन पर कार्रवाई, चार वाहनों के चालान कर वसूला 20 हजार जुर्माना

ऊना : जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सख्त कार्रवाई करते...

Punjab News: युवा पीढ़ी को गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाओं से जोड़ना समय की ज़रूरत है: डॉ. हरजोत, देखें वीडियो

मोगाः पवित्र चरणों की धूल वाले कलश की शोभा यात्रा के दौरान हरजोत कमल ने कहा कि धन-धन श्री...