Himachalपंजाब रोडवेज दफ्तर में तैनात क्लर्क रिश्वत लेने के मामले में काबू

पंजाब रोडवेज दफ्तर में तैनात क्लर्क रिश्वत लेने के मामले में काबू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसर : भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब रोडवेज दफ्तर अमृतसर-2 में तैनात बिल क्लर्क हरदयाल सिंह को ड्राइवर साहिब सिंह से 5000 रुपए रिश्वत लेते हुए काबू किया है। विजिलेंस प्रवक्ता ने बताया कि तरनतारन जिले के गांव हरीके निवासी साहिब सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह पंजाब रोडवेज अमृतसर-2 में बतौर ड्राइवर काम करता है और उसने विभाग से मंजूरी लेकर 12 जून 2023 से 23 जून 2023 तक एलटीसी छुट्टी ली थी। 

उसने आरोप लगाया कि उक्त बिल क्लर्क ने एलटीसी छुट्टी का बिल खजाने में भेजने के बदले 10,000 रुपए रिश्वत मांगी और उस (शिकायतकर्ता) के विनती करने पर वह 5000 रुपए रिश्वत के बदले बिल भेजने के लिए सहमत हो गया। शिकायत की प्राथमिक जांच के उपरांत विजिलेंस की टीम ने ट्रैप लगाकर बिल क्लर्क हरदयाल सिंह को सरकारी गवाहों की हाजिरी में शिकायतकर्ता से 5000 रुपए रिश्वत लेते हुए काबू कर लिया। इस संबंधी बिल क्लर्क हरदयाल सिंह के खिलाफ थाना विजिलेंस ब्यूरो, अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम एक्ट की धारा 7 के तहत तारीख 06-09-2023 को एफआईआर नं. 31 दर्ज की गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...