Girl in a jacket
HomeHimachalपट्टा स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह मुख्य संसदीय सचिव रामकुमार...

पट्टा स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह मुख्य संसदीय सचिव रामकुमार रहे मुख्य अतिथि

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पट्टा स्कूल में वार्षिक समारोह का आयोजन

बददी/ सचिन बैंसल :  मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा महलोग में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने स्कूल के मेधावी और खेलकूद में अव्वल रहने वाले छात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने स्कूल के 125 विद्यार्थियों को पुरस्कार बांटे। राम कुमार ने कहा कि वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह विद्यार्थियों की ओर से वर्षभर किए गए कार्यों का प्रदर्शन है, जिससे  बच्चों ने शिक्षा व अन्य गतिविधियों के लिए क्या प्रयास किए हैं, उससे उनकी प्रतिभा का पता लगता है। शिक्षा की दृष्टि से सबसे महत्वपूर्ण अध्यापक है, जिनके माध्यम से बच्चे जीवन की ऊंची से ऊंची उड़ान भरने में भी सक्षम हो सकते हैं। स्कूल की प्रधानाचार्य सोनिया काला ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और स्कूल की गतिविधियों बारे में मुख्य अतिथि को अवगत कराया। समारोह में  बीडीसी सदस्य प्रेम चंद, ग्राम पंचायत बाडियां की प्रधान रंजना, ग्राम पंचायत पट्टानाली के प्रधान हेमचंद कश्यप, केंढोल के प्रधान अनिल शर्मा, उप प्रधान बक्शी राम, एसएमसी के प्रधान राज कुमार उपस्थित रहे।

भगौणी घाट स्कूल में मनाया वार्षिक समारोह

सीपीएस ने मेधावी बच्चों को किया  पुरस्कृत बरोटीवाला (सोलन)। राजकीय उच्च विद्यालय भगौनी घाट में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। जिसमें मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। मुख्य अतिथि सीपीेएस राम कुमार ने कक्षा में अव्वल रहने वाले छात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, कठिन परिश्रम से ही निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।  जो विद्यार्थी इस वर्ष पुरस्कार नहीं कर पाए, वे निराश ना हो बल्कि और अधिक मेहनत कर अपनी खामियां को दूर कर, आगामी वर्ष पूरी लगन से मेहनत कर आगे आने की कोशिश करें।

उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को भगौनी घाट व पट्टा महलोग में पेयजल आपूर्ति सूचारू रूप से चलाने और घरों में पेयजल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बिजली आपूर्ति सुचारू रखना सुनिश्चित करें ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को 5 हजार रुपये देने की घोषणा की। भगौनी घाट स्कूल के मुख्य अध्यापक लोकेश कुमार,  एसएमसी भगौनी घाट प्रधान कमलेश उपस्थित रहे

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -