.
Haryana Govtमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से पेनांग के उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात, इन...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से पेनांग के उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुख्यमंत्री ने मलेशियाई निवेशकों को हरियाणा के एआई इकोसिस्टम में निवेश के अवसर तलाशने का दिया निमंत्रण

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से सोमवार को हरियाणा निवास में मलेशिया के पेनांग के उपमुख्यमंत्री जगदीप सिंह देव ने मुलाकात की। इस दौरान हरियाणा और पेनांग के बीच निवेश, प्रौद्योगिकी, कौशल विकास, रोजगार तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक के दौरान पेनांग के उपमुख्यमंत्री जगदीप सिंह देव ने अपनी सिख और पंजाबी विरासत का उल्लेख करते हुए इस क्षेत्र के साथ अपने विशेष जुड़ाव को साझा किया। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सितंबर में पेनांग में एक प्रमुख ऐतिहासिक गुरुद्वारे के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण भी दिया।

पेनांग के उपमुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा प्रौद्योगिकी आधारित निवेश के लिए एक प्रमुख गंतव्य के रूप में तेजी से उभर रहा है। राज्य नवाचार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई पीढ़ी के उद्योगों के लिए मजबूत इकोसिस्टम तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। पेनांग के उपमुख्यमंत्री और वहां के नेतृत्व को अप्रैल 2027 में आयोजित होने वाले आगामी ‘हैपनिंग हरियाणा’ कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री ने पेनांग के नेतृत्व और मलेशियाई निवेशकों को हरियाणा में निवेश की संभावनाएं तलाशने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने विशेष रूप से पंचकूला और गुरुग्राम में विकसित किए जा रहे आगामी एआई हब्स का उल्लेख करते हुए कहा कि हरियाणा और पेनांग के बीच सहयोग से विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार सृजन की अपार संभावनाएं हैं।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा ऐसे मजबूत अंतरराष्ट्रीय साझेदारी संबंध स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो राज्य में निवेश, नवाचार और रोजगार के साथ-साथ लोगों के लिए नए अवसरों का सृजन करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हरियाणा और पेनांग के बीच बढ़ता सहयोग प्रौद्योगिकी, निवेश, कौशल विकास और आर्थिक विकास के क्षेत्र में पारस्परिक रूप से लाभकारी साझेदारी को नई दिशा प्रदान करेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

सहारा योजना के लिए आवेदन हुआ और सुविधाजनक, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तैयार

शिमला: राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां बताया...

Himachal News: छह स्कूल राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल के रूप में होंगे Upgrade

शिमला: शैक्षणिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और विशेष...

AR Rahman के बेटे अमीन की कार का हुआ एक्सीडेंट   

AR Amin Car Accident News: चेन्नई के गिंडी इलाके...

Punjab News: Owl Spa की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, 5 लड़कियां व 3 लड़के गिरफ्तार,  देखें वीडियो

फिरोजपुरः शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पुलिस ने एक स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे कथित देह...

सहारा योजना के लिए आवेदन हुआ और सुविधाजनक, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तैयार

शिमला: राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सहारा योजना की आवेदन से...

Himachal News: छह स्कूल राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल के रूप में होंगे Upgrade

शिमला: शैक्षणिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को...

Jalandhar News: प्रधानमंत्री उज्जवल योजना को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर साधेे निशाने, देखें वीडियो

बिखरने के बाद भी उभरकर आएगी कांग्रेस, 2027 को लेकर टीम तैयार जालंधर, ENS: प्रधानमंत्री उज्जवल योजना को लेकर कांग्रेस...