ऊना,सुशील पंडित: माता चिंतपूर्णी के दर्शन कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ मुबारिकपुर-दौलतपुर मार्ग पर मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता राकेश कुमार निवासी गगवाल, डाकघर बसंतपुर, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा ने पुलिस थाना अम्ब में शिकायत दर्ज करवाई है।
शिकायत के अनुसार 24 अगस्त की रात करीब 9:50 बजे वह अपने तीन दोस्तों के साथ कार में सवार होकर घर लौट रहा था। मुबारिकपुर से दौलतपुर रोड पर करीब 3-4 किलोमीटर आगे कड्ड के पास एक गाड़ी खड़ी थी। वहां रोहित निवासी दीनानगर, पंजाब और दो अन्य युवकों ने उनकी गाड़ी रोककर उनके साथ मारपीट की। मारपीट में शिकायतकर्ता को चोटें आईं, जबकि उसके अन्य साथियों को चोट नहीं लगी।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ BNS की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।