ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल हरोली में मंगलवार को जहर खाकर आत्महत्या करने के मामले में एक महिला और उसकी बेटी के खिलाफ हरोली थाने में मुकद्दमा दर्ज हुआ है। हरोली के कर्मपुर गांव के मृतक अजय कुमार के भाई कृष्ण कुमार पुत्र सतपाल ने अपनी शिकायत में बताया है कि 11 दिसंबर को उसके भाई ने एक युवती और उसकी मां द्वारा तंग किए जाने के बाद जहरीला पदार्थ निगल लिया था। उसे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
