.
HimachalNational Highway पर Landslide होने से पलटी बस, कई घायल, देखें वीडियो

National Highway पर Landslide होने से पलटी बस, कई घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सैकड़ों वाहन फंसे, कटा संपर्क

कुल्लूः हिमाचल प्रदेश में बारिश से तबाही हो रही है। 2 दिन से हो रही मूसलाधार वर्षा ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। राज्य के कई हिस्सों में भूस्खलन और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से हालात बिगड़ गए हैं। कुल्लू के अखाड़ा बाजार में भारी बारिश के बाद आज सुबह लोगों के घरों और होटलों में पानी घुस गया। नाले में बाढ़ की वजह से कई गाड़ियां मलबे में दब गई। प्रदेश में जगह-जगह सड़कों पर लैंडस्लाइड की घटनाएं पेश आ रही है। कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर मंडी जिला के बनाला के पास पहाड़ी दरकने से कुल्लू का संपर्क कट गया है। इससे सैकड़ों वाहन फंस गए हैं। वहीं, कांगड़ा जिले के लोहारड़ी में बादल फटने से ऊहल नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिसके चलते बरोट बांध के गेट खोलने पड़े हैं। इस आपदा के कारण शानन और बस्सी पनविद्युत परियोजनाओं में बिजली उत्पादन ठप हो गया है। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर आज सुबह लैंडस्लाइड की चपेट में प्राइवेट बस आ गई। पहाड़ी गिरने के बाद बस पलट गई और सड़क किनारे लगी दीवार पर जाकर रुकी। इसमें ड्राइवर और कंडक्टर सहित 4 लोग घायल हो गए। घायलों का नगवांई अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना के अनुसार, शुक्रवार सुबह 6.50 बजे मनाली से पठानकोट जा रही निजी बस जब बनाला के पास पहुंची, तो यहां पहाड़ी से अचानक लैंडस्लाइड हो गया। इसमें ड्राइवर जसवंत सिंह, कंडक्टर अंकुश और दो अन्य यात्री घायल हो गए। दीवार से बस नीचे गिरती तो यहां बड़ा हादसा हो सकता था। पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आने के बाद बस सड़क किनारे पलट गई। गनीमत यह रही की बस नीचे खाई में नहीं गिरी। लैंडस्लाइड के बाद चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे बंद यातायात के लिए बंद हो गया। एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि सुबह के वक्त यह हादसा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सरकार ने भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। बता दें कि प्रदेश में बीते तीन दिन से रुक रुक कर बारिश हो रही है। मगर बीती रात से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश जारी है। इससे कई नाले उफान पर आ गए है। लैंडस्लाइड के कारण सड़कें बंद हो गई है। शिमला से किन्नौर जिला को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे 5 भी निगुलसरी के पास लैंडस्लाइड के बाद बंद हो गया है। होली-चंबा सड़क पर भी भारी भूस्खलन हुआ है। इससे यह सड़क गरोला के पास बंद हो गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: महिला से सोने का लॉकेट झपटने वाले 2 शातिर काबू, देखें वीडियो

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-2 की टीम ने सेक्टर-7 क्षेत्र में...

Haryana News: सोने की चुड़ियां चुराने वाला आरोपी उत्तराखंड से काबू, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन द्वारा हाल ही...

S.I.R 2026: पंजाब में ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित: Anindita Mitra

मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक...

हरियाणा कैबिनेट ने निजी कोचिंग संस्थानों को विनियमित करने के नियमों को दी मंजूरी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता...

Haryana News: महिला से सोने का लॉकेट झपटने वाले 2 शातिर काबू, देखें वीडियो

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-2 की टीम ने सेक्टर-7 क्षेत्र में महिला से सोने का लॉकेट झपटने की वारदात को सुलझाते...

Haryana News: सोने की चुड़ियां चुराने वाला आरोपी उत्तराखंड से काबू, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन द्वारा हाल ही में आयोजित क्राइम मीटिंग में सभी पुलिस टीमों को चोरी...

S.I.R 2026: पंजाब में ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित: Anindita Mitra

मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर ड्राफ्ट मतदाता सूची सौंपी चंडीगढ़: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित...

हरियाणा कैबिनेट ने निजी कोचिंग संस्थानों को विनियमित करने के नियमों को दी मंजूरी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में 'हरियाणा निजी कोचिंग संस्थान (पंजीकरण...