Girl in a jacket
HomeHimachalजालंधर रोड पर स्थित आईलैटस सैंटर के बाहर दो पक्षों में विवाद...

जालंधर रोड पर स्थित आईलैटस सैंटर के बाहर दो पक्षों में विवाद के दौरान चली गोली

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बटाला : जालंधर रोड पर स्थित एक आईलैटस सैंटर के बाहर बीते दिन दो पक्षों में विवाद हुआ। दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि इस दौरान एक युवक द्वारा गोली चलाई गई। इस घटना दौरान इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी ललित कुमार ने बताया कि जालंधर रोड चिट्टी ग्राऊंड के समीप स्थित एक आईलैटस सैंटर के बाहर 2 पक्षों में झगड़ा हुआ था।

इस झगड़े में एक युवक द्वारा दूसरी पक्ष के युवक पर गोली चला दी गई, लेकिन गनीमत यह रही कि वह बाल-बाल बच गया। इस घटना दौरान गोली चलाने वाला युवक अपने साथियों सहित कार में बैठ कर मौके से फरार हो गया।

इस तरह उनकी टीम ने स्थिति का जायजा लिया तो उनकी टीम को घटनास्थल से एक खोल बरामद हुआ है। खून को कब्जे में लेकर उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी ने कहा कि गोली चलाने वाले युवक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -