Himachal Govt
Nationalचलती Alto Car पर गिरी चट्टान, एक की मौत, 4 घायल, देखें...

चलती Alto Car पर गिरी चट्टान, एक की मौत, 4 घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंपावतः बाराकोट ब्लाक के घाट-पनार मोटर मार्ग पर घाट मसान देवता मंदिर के पास पहाड़ी से अचानक कार पर गिरे बोल्डर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चंपावत जिला अस्पताल और पिथौरागढ़ के अस्पतालों में भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, यूके-05टीए-2878 नंबर की अल्टो कार टिम्टा, गंगोलीहाट से पिथौरागढ़ की ओर जा रही थी। घाट मसान देवता मंदिर के पास सड़क बंद होने के कारण चालक ने वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। कार में दो युवक बैठे थे, जबकि तीन युवक बाहर खड़े थे।

इसी दौरान पहाड़ी से अचानक भारी बोल्डर गिरा और पांचों युवक उसकी चपेट में आ गए। हादसे में वाहन चालक सौरभ कुमार (24) पुत्र नरेंद्र कुमार, संदीप कुमार (35) पुत्र भवानी राम, सुनील कुमार (23) पुत्र आनंद राम, सुभाष चंद्र (44) पुत्र शिवराम और सुजल कुमार (17) पुत्र कृष्ण राम, सभी निवासी टिम्टा, गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर स्थानीय लोगों के साथ पुलिस, राजस्व, फायर, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर घायल संदीप कुमार और सुनील कुमार को 108 सेवा से उप जिला अस्पताल लोहाघाट लाया गया।

हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही संदीप कुमार की मौत हो गई। उप जिला अस्पताल के एमएस डा. विराज राठी ने बताया कि सुनील कुमार के सिर में गंभीर चोट है। उसे बेहतर उपचार के लिए चम्पावत रेफर किया गया है। वहीं सौरभ कुमार, सुभाष चंद्र और सुजल कुमार को उपचार के लिए पिथौरागढ़ भेजा गया है। डीएम मनीष कुमार के निर्देश पर एसडीएम नीतू डांगर भी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्यों का जायजा लिया। मदन सिंह सामंत, शमशेर सिंह, मोहन सिंह, महेंद्र सिंह और पंकज तिवारी समेत स्थानीय लोगों ने घायलों को खाई से बाहर निकालने में मदद की। स्थानीय लोगों के अनुसार, बोल्डर की चपेट में आई कार के पीछे खड़ी दूसरी अल्टो कार यूके-05टीए-4664 पर भी पत्थर गिरे। इससे कार आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

हैनीट्रैप में फंसाकर झूठे दुष्कर्म केस दर्ज करवाते गैंग के 5 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

कानपुर: बिजनौर में भोले-भाले लोगों को हैनीट्रैप में फंसाकर...

युवक की गोलियां मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

नई दिल्लीः आदर्श नगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर...

भीषण आग लगने से चंद मिनटों में धधक उठी कैमिकल फैक्टरी, देखें वीडियो

हापुड़ : उत्तर प्रदेश के हापुड़ में केमिकल फैक्ट्री...

Punjab News: 2 बच्चों सहित मां की आत्महत्या, तीसरे बच्चे ने भागकर बचाई जान

मानसाः कस्बा झुनीर के भम्मे खुर्द गांव में एक...

हैनीट्रैप में फंसाकर झूठे दुष्कर्म केस दर्ज करवाते गैंग के 5 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

कानपुर: बिजनौर में भोले-भाले लोगों को हैनीट्रैप में फंसाकर झूठे दुष्कर्म के दर्ज करवाने और अवैध वसूली करने वाले...

युवक की गोलियां मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

नई दिल्लीः आदर्श नगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात न्यू सब्जी मंडी के पास 28 वर्षीय युवक की...

भीषण आग लगने से चंद मिनटों में धधक उठी कैमिकल फैक्टरी, देखें वीडियो

हापुड़ : उत्तर प्रदेश के हापुड़ में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। धौलाना के औद्योगिक क्षेत्र यूपीएसआईडीसी...

Punjab News: दो गुटों के बीच फायरिंगः गुरप्रीत सेखों ग्रुप के चार युवक घायल, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जीरा के मल्ले साह गांव में दो गुटों के बीच फायरिंग का मामला सामने आया है। मिली जानकारी...