Himachal Govt
NationalPM मोदी के कार्यक्रम की धूम, 60 मिनट में फुल हुईं सीटें;...

PM मोदी के कार्यक्रम की धूम, 60 मिनट में फुल हुईं सीटें; 42 हजार वेटिंग लिस्ट में

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वडोदराः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगलवार को गुजरात के वडोदरा में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम को लेकर जनता में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मनोरंजन टिकटिंग प्लेटफॉर्म BookMyShow पर निशुल्क रजिस्ट्रेशन की शुरुआत की गई थी, जिसके खुलते ही महज एक घंटे के भीतर तमाम सीटें बुक हो गईं। सीटों की निर्धारित क्षमता पूरी होने के बाद भी लोगों का तांता लगा रहा और 42 हजार से ज्यादा आवेदकों को वेटिंग लिस्ट में डालना पड़ा।

गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते बताया कि किसी प्रधानमंत्री के सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए निजी डिजिटल प्लेटफॉर्म से बड़े स्तर पर रजिस्ट्रेशन और एंट्री की यह अपनी तरह की पहली और अनूठी पहल है।

वडोदरा नगर निगम (VMC) द्वारा शुरू की हाईटेक व्यवस्था का मकसद कार्यक्रम स्थल पर अनुशासन और सुरक्षा को चाक-चौबंद रखना है। जिन नागरिकों का रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ है, उनके BookMyShow अकाउंट पर एक डिजिटल ‘M-Ticket’ जारी किया गया है। इस टिकट में एक सुरक्षित और लाइव QR कोड शामिल है, जिसे कार्यक्रम स्थल के प्रवेश द्वारों पर स्कैन करने के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी। पहचान के सत्यापन से लेकर सीट आवंटन तक की पूरी प्रक्रिया को इसी डिजिटल व्यवस्था से जोड़ा गया है ताकि लाखों की भीड़ को बिना किसी अव्यवस्था के आसानी से संभाला जा सके।

प्रधानमंत्री मोदी गुजरात और देश को कई बड़े विकास प्रोजेक्ट्स समर्पित करेंगे। इस कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (WDFC) के तीन नए सेक्शंस की कमीशनिंग है। करीब 326 रूट किलोमीटर लंबे इन सेक्शंस को 20,700 करोड़ रुपए से अधिक की भारी लागत से तैयार किया गया है, जिनमें सानंद (उत्तर)-मकरपुरा, न्यू उमरगांव-न्यू सफाले और न्यू सफाले-JNPT रेल खंड शामिल है। कार्यक्रम में पीएम मोदी न्यू सानंद, न्यू मकरपुरा, न्यू उमरगांव और न्यू जेएनपीटी से नई मालगाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके अलावा वडोदरा और टांडा रोड के बीच एक नई पैसेंजर ट्रेन की शुरुआत भी की जाएगी, जिससे छोटा उदयपुर और अलीराजपुर के हजारों दैनिक यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

मुख्यमंत्री ने उद्योग सुविधा एवं निर्यात संवर्धन के लिए सम्मान प्राप्त होने पर DCA को दी बधाई

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश...

सुखबीर बादल की मुश्किलें बरकरारः SIT ने किया तलब, 11 को होगी पूछताछ

चंडीगढ़ः 2015 के बहबल कलां गोली कांड, कोटकपूरा पुलिस...

200 करोड़ की चिटफंड ठगी के आरोपी दो सगे भाई गिरफ्तार, आज कोर्ट में किया जाएगा पेश

बदायूंः अमर ज्योति चिटफंड कंपनी के जरिए जिले में...

स्वास्थ्य क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को किया जा रहा है मजबूत : Aarti Singh Rao

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार प्रदेश भर में स्वास्थ्य सेवाओं और...

मुख्यमंत्री ने उद्योग सुविधा एवं निर्यात संवर्धन के लिए सम्मान प्राप्त होने पर DCA को दी बधाई

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन (डीसीए) को फार्मास्यूटिकल्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ...

सुखबीर बादल की मुश्किलें बरकरारः SIT ने किया तलब, 11 को होगी पूछताछ

चंडीगढ़ः 2015 के बहबल कलां गोली कांड, कोटकपूरा पुलिस फायरिंग और बेअदबी मामले में SIT ने शिरोमणि अकाली दल...

Punjab News: शमशान घाट में मुर्दे के लाखों के कृत्रिम घुटने लेकर चोर फरार, परिजनों ने दबोचा, देखें वीडियो

बठिंडाः जिले के गांव भाई बख्तौर में हैरान जनक घटना सामने आई है। जहां एक व्यक्ति ने श्मशान घाट...

200 करोड़ की चिटफंड ठगी के आरोपी दो सगे भाई गिरफ्तार, आज कोर्ट में किया जाएगा पेश

बदायूंः अमर ज्योति चिटफंड कंपनी के जरिए जिले में 200 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी के आरोपित और...