Himachal Govt
Nationalहैनीट्रैप में फंसाकर झूठे दुष्कर्म केस दर्ज करवाते गैंग के 5 आरोपी...

हैनीट्रैप में फंसाकर झूठे दुष्कर्म केस दर्ज करवाते गैंग के 5 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कानपुर: बिजनौर में भोले-भाले लोगों को हैनीट्रैप में फंसाकर झूठे दुष्कर्म के दर्ज करवाने और अवैध वसूली करने वाले एक शातिर गिरोह के 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। स्वाट, सर्विलांस और थाना कोतवाली शहर की संयुक्त टीम ने मिलकर इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि यह गिरोह बेकसूर लोगों को मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर उनसे मोटी रकम ऐंठता था। पुलिस के मुताबिक, 6 सितंबर को मोहम्मद अहसान ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने और केस वापस लेने के नाम पर पैसे मांग रहे हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पुलिस ने बताया कि जुल्फेकार उर्फ बब्बू लंगड़ा इस गिरोह का सरगना था।

उसके साथ अफजाल, गुड्डी, कुन्ती, प्रीति और कुछ अन्य लोग भी शामिल थे। आरोप है कि गिरोह के सदस्य लोगों के आपसी झगड़ों, पुरानी दुश्मनी और दूसरे मामलों की जानकारी इकट्ठा करते थे। फिर वे इन लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। पुलिस के अनुसार, जब उनकी मांग पूरी नहीं होती थी, तो गिरोह से जुड़ी महिलाएं और दूसरे सहयोगी अलग-अलग थानों और जिलों में गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराते थे। जांच में सामने आया है कि उन्होंने बलात्कार, सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमे और अदालतों में शिकायतें दर्ज कराई थीं।

कोतवाली शहर पुलिस ने इस मामले में जुल्फेकार उर्फ बब्बू लंगड़ा, अफजाल, गुड्डी, कुन्ती और प्रीति को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के बाकी सदस्यों और उनके सहयोगियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस इस गिरोह के पूरे नेटवर्क, सभी सदस्यों की भूमिका और वसूली से जुड़े मामलों की जांच कर रही है। गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं।

गिरोह का खुलासा करते हुए एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने जानकरी देते हुए बताया कि जनसुनवाई के दौरान कुछ ऐसे मामले आए जहां जहां एप्लीकेशन के माध्यम से लोगों द्वारा बताया गया कि अच्छे पद पर काम करते हैं और उनके खिलाफ रेप के मुकदमे लिखवाए गए हैं। उन लोगों द्वारा लिखवाया गया जिनको जानते तक नहीं है ऐसे ही मामले में एक जो के के पद पर काम करता है उसके द्वारा एक एप्लीकेशन दी गई।

जिसके जांच एएसपी द्वारा कराई गई। उनके द्वारा अपनी एप्लीकेशन की भी जांच की जिसमें पाया गया कि कुछ है ऐसी एप्लीकेशन है जिनकी जांच करने पर एक ऐसा पैटर्न सामने आया जिसमें अंतर्जनपदीय एक फर्जी रेप के केस दर्ज करने वाला गैंग का पता चला इस गैंग के द्वारा अब तक बिजनौर और अमरोहा जिले में कुल 11 केस दर्ज करवाए गए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

मुख्यमंत्री ने उद्योग सुविधा एवं निर्यात संवर्धन के लिए सम्मान प्राप्त होने पर DCA को दी बधाई

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश...

सुखबीर बादल की मुश्किलें बरकरारः SIT ने किया तलब, 11 को होगी पूछताछ

चंडीगढ़ः 2015 के बहबल कलां गोली कांड, कोटकपूरा पुलिस...

200 करोड़ की चिटफंड ठगी के आरोपी दो सगे भाई गिरफ्तार, आज कोर्ट में किया जाएगा पेश

बदायूंः अमर ज्योति चिटफंड कंपनी के जरिए जिले में...

स्वास्थ्य क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को किया जा रहा है मजबूत : Aarti Singh Rao

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार प्रदेश भर में स्वास्थ्य सेवाओं और...

मुख्यमंत्री ने उद्योग सुविधा एवं निर्यात संवर्धन के लिए सम्मान प्राप्त होने पर DCA को दी बधाई

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन (डीसीए) को फार्मास्यूटिकल्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ...

सुखबीर बादल की मुश्किलें बरकरारः SIT ने किया तलब, 11 को होगी पूछताछ

चंडीगढ़ः 2015 के बहबल कलां गोली कांड, कोटकपूरा पुलिस फायरिंग और बेअदबी मामले में SIT ने शिरोमणि अकाली दल...

Punjab News: शमशान घाट में मुर्दे के लाखों के कृत्रिम घुटने लेकर चोर फरार, परिजनों ने दबोचा, देखें वीडियो

बठिंडाः जिले के गांव भाई बख्तौर में हैरान जनक घटना सामने आई है। जहां एक व्यक्ति ने श्मशान घाट...

200 करोड़ की चिटफंड ठगी के आरोपी दो सगे भाई गिरफ्तार, आज कोर्ट में किया जाएगा पेश

बदायूंः अमर ज्योति चिटफंड कंपनी के जरिए जिले में 200 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी के आरोपित और...