.
Entertainmentकाला हिरण शिकार मामले में Salman, Saif, Sonali और Tabu की मुश्किलें...

काला हिरण शिकार मामले में Salman, Saif, Sonali और Tabu की मुश्किलें बढ़ीं

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबईः काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इतना ही नहीं, इस मामले से बरी हुए सैफ अली खान, नीलम, तब्बू और सोनाली बेंद्रे की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। राजस्थान हाईकोर्ट ने साल 1998 के काले हिरण शिकार मामले में निर्देश जारी किया है। राजस्थान हाईकोर्ट में इस केस पर सरकार और विश्नोई समाज की अपीलों पर सुनवाई की गई है। इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट के जस्टिस मनोज गर्ग ने की और ये केस राज्य सरकार की ओर से लीव टू अपील के तहत पेश किया गया।

इस सुनवाई में सलमान खान से जुड़े सभी मामलों को एक साथ सूचीबद्ध करने का आदेश दिया गया। 27 साल पुराने केस में अब 28 जुलाई को हाईकोर्ट में सलमान खान समेत सैफ अली खान, नीलम, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और दुष्यंत सिंह की अपील पर सुनवाई होगी। राजस्थान हाई कोर्ट ने साल 1998 के काले हिरण शिकार मामले में शुक्रवार को कहा है कि सलमान खान समेत बॉलीवुड कलाकारों से जुड़ी अपीलों पर 28 जुलाई को सुनवाई होगी। इसमें एक्टर सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, नीलम और तब्बू को बरी किए जाने के खिलाफ राज्य की अपील तथा सलमान खान के कन्विक्शन के खिलाफ अपील शामिल है।

यह मामला सितंबर 1998 में फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान जोधपुर के पास कांकाणी गांव में दो काले हिरणों के कथित शिकार से जुड़ा था। सलमान खान को 5 अप्रैल, 2018 को सब-ऑर्डिनेट कोर्ट ने दोषी ठहराया था और 5 साल जेल की सजा सुनाई थी, जबकि उनके सह-आरोपी अन्य एक्टर्स और एक स्थानीय निवासी दुष्यंत सिंह को बरी कर दिया गया था। फैसले के बाद सलमान खान ने सेशन कोर्ट में अपनी सजा को चुनौती दी थी। साथ ही, राज्य सरकार ने सह-आरोपी साथी कलाकारों को बरी किए जाने के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर की। हाईकोर्ट ने याचिका स्वीकार कर ली और नोटिस जारी किए।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: YouTuber Money Shaker की कोर्ट में पेशी, मिला इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस ने मशहूर पंजाबी यूट्यूबर मणि...

LPU में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी एशियन गेम्स 2026 में भारत का कर रहे प्रतिनिधित्व

जालंधर(Ens): लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के 58 भारतीय खिलाड़ी...

Punjab News: पूर्व MLA ब्रह्मपुरा को CM Mann किया AAP में शामिल

तरनतारनः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों...

एशियन गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा, खिलाड़ियों ने बढ़ाया देश का गौरव

चंडीगढ़: जापान में चल रहे एशियन गेम्स में हरियाणा...

Jalandhar News: YouTuber Money Shaker की कोर्ट में पेशी, मिला इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस ने मशहूर पंजाबी यूट्यूबर मणि शॉकर और उसके 2 साथियों को गिरफ्तार करके 2 दिन...

LPU में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी एशियन गेम्स 2026 में भारत का कर रहे प्रतिनिधित्व

जालंधर(Ens): लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के 58 भारतीय खिलाड़ी और छात्र जापान के आइची-नागोया में चल रहे 20वें एशियन...

Punjab News: पूर्व MLA ब्रह्मपुरा को CM Mann किया AAP में शामिल

तरनतारनः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गरमा गई है। इसी के चलते लगातार...

Punjab News: दुष्कर्म केस को लेकर SGPC अध्यक्ष धामी ने तोड़ी चुप्पी, 4 सदस्यीय कमेटी गठित, देखें वीडियो

15 दिनों में सामने आएगा सच अमृतसर: श्री अकाल तख्त साहिब ने गंभीर आरोपों से जुड़े मामले में शिरोमणि गुरुद्वारा...