चंडीगढ़ : कल होने वाली SYL की मीटिंग को लेकर BJP प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी का बयान आया है। सुप्रीम कोर्ट ने जिस तरह से कहा है कि दोनों सरकारें बैठकर इस मामले का समाधान निकालें इसी के तहत यह कल मीटिंग हो रही है। यह सारा विषय सुप्रीम कोर्ट के ध्यान में है। सुप्रीम कोर्ट ने जो बात कही है कि SYL का पानी हरियाणा को मिलना चाहिए, हरियाणा को पानी आवश्यक मिलना चाहिए। हम हरियाणा के हिस्से का पानी माँग रहे है। जो सुप्रीम कोर्ट ने कहा उसी के अनुसार यह मीटिंग हो रही है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान द्वारा दिए गए विवादित बयान पर है। BJP प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी का कटाक्ष कहा कांग्रेस ने कभी भी संवैधानिक पद संवैधानिक पीठ का न ही लोकतंत्र का कांग्रेस ने सम्मान किया।
कांग्रेस के लोग बौखला चुके हैं, नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान मैं को मैं एक बात कहना चाहूँगा। कांग्रेस की सरकार के अंदर जब मिर्चपुर कांड हुआ, उसके बाद वहाँ से जो पलायन हुआ, उदयभान जब भी सरकार के अंदर साझेदार होंगे। गोहाना कांड को भी उदयभान को डीपली समझना चाहिए। जो अशोक तंवर के साथ हुआ वो भी उदयभान को याद होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी दलित विरोधी पार्टी है। दलितों का अपमान करने वाली पार्टी है कांग्रेस।

