Himachalकांग्रेस सरकार द्वारा कार्यालयों को डिनोटिफाई किए जाने पर भाजपा ने जताया...

कांग्रेस सरकार द्वारा कार्यालयों को डिनोटिफाई किए जाने पर भाजपा ने जताया विरोध, डीसी के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा हाल ही में डिनोटिफाई किए गए पूर्व भाजपा सरकार के समय खोले संस्थानों को लेकर सदर मंडल भाजपा के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज करवाया है। शनिवार शाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीसी कार्यालय पहुंचकर प्रदेश सरकार के इन फैसलों के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन पत्र भेजा।

भाजपा के उना मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में सरकार के फैसले को जनविरोधी करार दिया। इस मौके पर हरपाल सिंह गिल ने कहा कि पूर्व सरकार ने जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए दूरदराज क्षेत्रों में प्रशासनिक और विभागीय कार्यालय खोलकर जनता को राहत प्रदान करने का काम किया था। लेकिन मौजूदा सरकार इन कार्यालयों को बंद कर जनता को फिर से परेशानियों में डालने का काम कर रही है।

भाजपा के मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल ने कहा कि कांग्रेस की नई नवेली सरकार अपने मंत्रिमंडल के फेर में फंसी है और जनता का ध्यान उस और से हटाने के लिए आनन-फानन में पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में खोले गए सरकारी कार्यालयों को बंद करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा हर मंच पर कांग्रेस सरकार के इस फैसले का विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि अभी शांति प्रिय ढंग से जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर विरोध दर्ज कराया गया है लेकिन यदि जरूरत पड़ी तो भाजपा इस मामले पर जन आंदोलन खड़ा करेगी और सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने से गुरेज नहीं किया जाएगा।

इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया मंडल महामंत्री एवं जिला परिषद सदस्य अशोक कुमार धीमान पूर्व जिला अध्यक्ष बलवीर बग्गा, जिला मीडिया प्रभारी विनय शर्मा, नगर परिषद अध्यक्षपुष्पा देवी, उर्मिला चोधरी, तिलक राज सैणी, वोध राज बोधा, खामोश जैतक, परवीन बॉबी,मुनीश कपिला,बलविंदर बाबा,सुखविंदर सांगरा, जयदेव ठाकुर, मुनीश कपिला,सचिन ओहरी, अनिल सैणी, सुभम ओहरी उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...