.
HimachalBJP MP Kangana Ranaut का हुआ विरोध, लगे Go Back के नारे,...

BJP MP Kangana Ranaut का हुआ विरोध, लगे Go Back के नारे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनालीः हिमाचल प्रदेश में बाढ़ से हालात काफी खराब हो गए है। वहीं मंडी में लगातार बारिश से लैंडस्लाइड होने से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं मंडी से लोकसभा चुनाव जीतकर राजनीति में एंट्री लेने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत मनाली में स्थिति का जायजा लेने पहुंची, जहां भाजपा सांसद का भारी विरोध हुआ। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कंगना रनौत वापिस जाओ के नारे लग रहे हैं।

बीजेपी की सांसद बारिश प्रभावित मनाली के दौरे पर गई थीं, जब वह दौरे पर थीं उसी दौरान उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। युवकों ने कंगना गो बैक के नारे लगाए। जानकारी में सामने आया है कि यह विरोध स्थानीय नागरिकों द्वारा किया गया। उन्होंने कंगना रनौत को काले झंडे भी दिखाए। इसके साथ उनके खिलाफ नारेबाजी भी की, पुलिस ने स्थिति को संभाला। हालांकि कंगना रनौत ने विरोध के बाद भी प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया और लोगों से मुलाकात करके नुकसान का जायजा लिया। कंगना रनौत मनाली का दौरा करने गई थीं।

हिमाचल प्रदेश का विश्व प्रसिद्ध मनाली एक बड़ा टूरिस्ट स्पॉट हैं लेकिन इस साल हिमाचल को बारिश के मौसम में भारी नुकसान उठाना पड़ा है। मनाली हिमाचल के कुल्लू जिले में आता है। मनाली बीजेपी की सांसद कंगना रनौत के अपने लोकसभ क्षेत्र का ही हिस्सा है। लोकसभा चुनावों में कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को शिकस्त दी थी, मंडी में कंगना रनौत के विरोध की यह पहली घटना है। कंगना रनौत का जब विरोध हुआ तब वे सुरक्षा बलों के कवर में थीं। बता दें कि 25 और 26 अगस्त को भारी बारिश के कारण कुल्लू और मनाली में कई जगहों पर भूस्खलन और अचानक बाढ़ आ गई थी। कंगना रनौत इससे पहले भी एक बार दौरे पर गई थीं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: महिला से सोने का लॉकेट झपटने वाले 2 शातिर काबू, देखें वीडियो

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-2 की टीम ने सेक्टर-7 क्षेत्र में...

Haryana News: सोने की चुड़ियां चुराने वाला आरोपी उत्तराखंड से काबू, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन द्वारा हाल ही...

S.I.R 2026: पंजाब में ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित: Anindita Mitra

मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक...

हरियाणा कैबिनेट ने निजी कोचिंग संस्थानों को विनियमित करने के नियमों को दी मंजूरी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता...

Haryana News: महिला से सोने का लॉकेट झपटने वाले 2 शातिर काबू, देखें वीडियो

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-2 की टीम ने सेक्टर-7 क्षेत्र में महिला से सोने का लॉकेट झपटने की वारदात को सुलझाते...

Haryana News: सोने की चुड़ियां चुराने वाला आरोपी उत्तराखंड से काबू, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन द्वारा हाल ही में आयोजित क्राइम मीटिंग में सभी पुलिस टीमों को चोरी...

S.I.R 2026: पंजाब में ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित: Anindita Mitra

मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर ड्राफ्ट मतदाता सूची सौंपी चंडीगढ़: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित...

हरियाणा कैबिनेट ने निजी कोचिंग संस्थानों को विनियमित करने के नियमों को दी मंजूरी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में 'हरियाणा निजी कोचिंग संस्थान (पंजीकरण...