.
Nationalबिहार चुनाव: जश्न का माहौल, EC के रुझानों में NDA को स्पष्ट...

बिहार चुनाव: जश्न का माहौल, EC के रुझानों में NDA को स्पष्ट बहुमत, बननी शुरू हुई मिठाईयां

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटनाः बिहार विधानसभा के 243 सीटों पर हुए मतदान की मतगणना जारी है। छह और 11 नवंबर को दो चरणों में हुए मतदान के सभी प्रमुख दलों और गठबंधनों ने जोरदार राजनीतिक प्रचार किया, जिससे यह चुनाव हाल के वर्षों में सबसे कड़े मुकाबले वाले राज्य चुनावों में से एक बन गया। बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी दल या गठबंधन के पास 122 सीटें होना जरूरी है। चुनाव आयोग के शुरुआती रूझानों में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है।

चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों में एनडीए को 172 और एमजीबी को 66 सीटे मिलती हुई दिखाई दे रही है। आज शाम तक ये क्‍लीयर हो जाएगा कि राज्‍य में किसकी सरकार बनेगी। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) बढ़त बनाती हुई दिख रही है। हालांकि वास्‍तविक परिणाम क्‍या होंगे ये मतगणना पूरी होने के बाद ही पता चलेगा। लेकिन शुरुआती रुझानों ने BJP-JDU के नेताओं को गदगद कर दिया है। परिणाम आने से पहले ही उन्‍होंने दावा किया है कि प्रदेश में एक बार फिर NDA की सरकार बनने जा रही है।

एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनेगी। पार्टी कार्यालयों में मिठाइयां बनने लगी हैं और समर्थकों का उत्साह चरम पर है। एनडीए सरकार की वापसी को लेकर भाजपा-जदयू कार्यालय में मिठाइयां बननी शुरू हो गई है. जदयू नेता अनंत सिंह के समर्थकों ने बताया कि सरकार बनने की खुशी में भोज की तैयारी की जा रही है। भोज में सफेद रसगुल्ले, काले रसगुल्ले, पुलाव, पनीर, सब कुछ बनाया जा रहा है। पापड़, तिलौरी और जो भी लोग चाहते हैं, सब कुछ यहां उपलब्ध है. हम जीत रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

आज का राशिफल, 9 अगस्त, 2026

नई दिल्लीः 9 अगस्त को चंद्रमा और मंगल के...

Punjab News: जगतार सिंह हवारा की पैरोल को लेकर CM भगवंत मान ने राज्यपाल को लिखा पत्र

चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जगतार सिंह हवारा...

Jalandhar News: ‘बटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए LPU पहुंचे Sunny Deol-Preity Zinta, देखें वीडियो

जालंधर: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल शनिवार को अभिनेत्री प्रीति...

राज्यपाल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से भेंट की

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज नई दिल्ली में...

हिमांशी खुराना हत्याकांड में पार्टनर अब्दुल गफूरी गिरफ्तार, फर्स्ट-डिग्री मर्डर का आरोप

टोरंटोः कनाडा के टोरंटो में (30) हिमांशी खुराना की हत्या के मामले में पुलिस ने सात महीने बाद उसके...

आज का राशिफल, 9 अगस्त, 2026

नई दिल्लीः 9 अगस्त को चंद्रमा और मंगल के संयोग से लक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है, जिसे...

Punjab News: जगतार सिंह हवारा की पैरोल को लेकर CM भगवंत मान ने राज्यपाल को लिखा पत्र

चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जगतार सिंह हवारा की पैरोल को लेकर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया...

Jalandhar News: ‘बटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए LPU पहुंचे Sunny Deol-Preity Zinta, देखें वीडियो

जालंधर: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल शनिवार को अभिनेत्री प्रीति जिंटा और बेटे करण देओल के साथ जालंधर पहुंचे। स्वतंत्रा...