Himachal Govt
NationalDelhi Car Blast मामले में बड़ा अपडेट, 10 लोगों की मौत, कई...

Delhi Car Blast मामले में बड़ा अपडेट, 10 लोगों की मौत, कई घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
Delhi Car Blast: दिल्ली की राजधानी में लाल किले के पास एक जोरदार धमाका हुआ। यह धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास हुआ। धमाके की वजह से इलाके में दहशत फैल गई। धमाका इतनी तेज था कि पास खड़ी तीन कारें पूरी तरह जल गईं, जिनमें से एक कार में ही सबसे पहले आग लगी थी। मिली जानकारी के अनुसार धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पा लिया है। भीड़भाड़ वाले इलाके में हुआ धमाका यह इलाका भीड़भाड़ वाला है, खासकर शाम के समय। धमाके की वजह फिलहाल साफ नहीं हुई है। शुरुआती अनुमान यह है कि यह कार में सीएनजी लीक होने की वजह से या किसी अन्य कारण से हुआ हो सकता है। अधिकारी हर एंगल से जांच कर रहे हैं।   फायर विभाग का बयान आया सामने दिल्ली फायर विभाग ने बताया कि गेट नंबर-1 के पास एक कार में धमाका हुआ, इसके बाद 3-4 और वाहनों में आग लग गई। सभी वाहनों को भारी नुकसान हुआ। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना को लेकर कही ये बात एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, “मैं गुरुद्वारे में था, तभी तेज आवाज सुनी। समझ ही नहीं पाए कि यह क्या था। आस-पास खड़े वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।” स्थानीय निवासी राजधर पांडे ने बताया, “मैंने अपने घर से आग की लपटें देखीं। फिर नीचे आकर देखा कि जोरदार धमाका हुआ है। मैं पास में ही रहता हूँ।”  

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

विद्यार्थियों की समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए विशेष हेल्पडेस्क ई-मेल जारी – Dr Baljit Kaur

चंडीगढ़: अनुसूचित जाति (एस.सी.) विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र...

ग्रामीण क्षेत्रों में बने तालाबों को रखा जाए साफ, CM Saini ने दिए आदेश

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश...

आवारा सांड का आतंक, उछलकर गिरी महिला, गंभीर घायल, देखें वीडियो

पंचकूलाः नगर परिषद कालका-पिंजौर के वार्ड नंबर-11 स्थित विश्वकर्मा...

पेयजल की शुद्धता के लिए सभी पुराने Water Workers को RCC के आधारित बनाया जाएगा – CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

बाल विकास परियोजना ऊना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 12 और सहायिकाओं के 27 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

अभ्यर्थी 26 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन ऊना,सुशील पंडित: बाल विकास परियोजना ऊना के तहत आंगनवाड़ी कार्यकताओं के 12 और...

विद्यार्थियों की समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए विशेष हेल्पडेस्क ई-मेल जारी – Dr Baljit Kaur

चंडीगढ़: अनुसूचित जाति (एस.सी.) विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, जो 1 जुलाई, 2026 से...

ग्रामीण क्षेत्रों में बने तालाबों को रखा जाए साफ, CM Saini ने दिए आदेश

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बने तालाबों को...

आवारा सांड का आतंक, उछलकर गिरी महिला, गंभीर घायल, देखें वीडियो

पंचकूलाः नगर परिषद कालका-पिंजौर के वार्ड नंबर-11 स्थित विश्वकर्मा कॉलोनी में आवारा सांड के आतंक ने एक बुजुर्ग महिला...