- Advertisement -
HomeHaryanaBJP को बड़ा झटकाः महिला मोर्चा की पूर्व प्रधान ने दिया इस्तीफा

BJP को बड़ा झटकाः महिला मोर्चा की पूर्व प्रधान ने दिया इस्तीफा

हिसारः हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। वहीं पार्टी के नेताओं का पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला और इस्तीफे का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं हिसार में भाजपा की महिला मोर्चा पूर्व प्रधान गायत्री देवी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफे में लिखा कि महिला मोर्चा से जुड़ी किसी भी महिला को टिकट न देकर उनका अपमान किया गया है।

दूसरी ओर आज नामांकन वापसी आखिरी दिन कांग्रेस और भाजपा ने अपने बागी नेताओं को मनाने के लिए जोर लगा रखा है। इसी के चलते सोनीपत से टिकट कटने से नाराज पूर्व मंत्री कविता जैन और उनके पति मनोहर लाल खट्‌टर के पूर्व मीडिया एडवाइजर राजीव जैन को मनाने के लिए कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली सोनीपत पहुंचे। बंद कमरे में चली मीटिंग में बाद नायब सैनी ने कविता जैन और राजीव जैन को मना लिया। अब राजीव जैन अपना नामांकन वापस लेंगे।

सोनीपत में भाजपा ने कांग्रेस से आए निखिल मदान को टिकट दिया है। जिसके बाद राजीव जैन ने भाजपा से बागी होकर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल कर दिया था। वहीं अंबाला सिटी से कांग्रेस ने पूर्व मंत्री निर्मल सिंह को उम्मीदवार बनाया है। यहां टिकट न मिलने पर पूर्व विधायक जसबीर सिंह मलौर बागी हैं। उन्होंने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया हुआ है। आज रोहतक से लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा मलौर का मनाने के लिए अंबाला जाएंगे।

वहीं अंबाला कैंट विधानसभा सीट से निर्मल सिंह की बेटी चित्रा सरवारा ने भी निर्दलीय नामांकन दाखिल किया हुआ है। अभी दीपेंद्र का चित्रा के पास जाने का कार्यक्रम नहीं है। भाजपा की पहली 2 लिस्ट में नाम न आने पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा बागी हो गए थे। उन्होंने लिस्ट में नाम आए बिना ही भाजपा उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल कर दिया। इतना ही नहीं, समर्थकों के सामने उनके आंसू तक निकल आए। बाद में भाजपा ने महेंद्रगढ़ सीट से कंवर सिंह को उम्मीदवार बना दिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

- Advertisement -

You cannot copy content of this page