HomeBreaking Newsराम नवमी मेले में झूला टूटने से बड़ा हादसा, 8 लोग घायल,...

राम नवमी मेले में झूला टूटने से बड़ा हादसा, 8 लोग घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिरडी: महाराष्ट्र के शिरडी में रामनवमी उत्सव के मौके पर आयोजित मेले में झूला टूटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में कम से कम आठ लोग घायल हो गए। जिसमें से कई लोगों को गंभीर चोटे आई है। साईं संस्थान के प्रसादालय के सामने मेला लगा है। शनिवार रात में मेले में एक झूले की ट्राली अचानक टूट गई। इस वजह से झूले पर बैठे कई लोग बाहर की तरफ गिर पड़े। साथ ही झूले के एक तरफ खड़े लोग भी ट्राली की चपेट में आकर घायल हो गए। इस हादसे से कुछ देर के लिए मेले में आए नागरिकों में भय का माहौल बन गया। रामनवमी मेले के दौरान हुए इस हादसे में ज्योति किशोर साल्वे (उम्र 45), किशोर पोपट साल्वे (उम्र 50) के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। इसके अलावा भूमि अंबादास साल्वे (उम्र 14) के सिर में चोट लगी है, जबकि प्रवीण आल्हाट (उम्र 25) को भी गंभीर चोटें आई हैं।

घायलों को तुरंत संस्थान के साईंबाबा अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। अस्पताल प्रशासन ने पुष्टि की कि सभी पीड़ितों का पूरी तरह से नि:शुल्क इलाज किया जाएगा। हादसे की सूचना मिलते ही शिरडी पुलिस इंस्पेक्टर नंद कुमार दुधाल भी टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। बाद में पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों का बयान दर्ज किया। वहीं, देर रात बीजेपी नेता व नगर जिला पालक मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने फोन पर घायलों का हाल जाना। बताया जा रहा है कि सही रखरखाव नहीं किये जाने की वजह से शिर्डी रामनवमी मेले में हादसा हुआ है। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -