मनोरंजन: आशा भोंसले को आखिरी विदाई देने के लिए सेलेब्स लगातार पहुंच रहे हैं। उनके सदाबहार गाने ऐसे हैं जिनको आजकल की Gen-z Generation भी सुनना पसंद कर रही है। भले ही वो गाने आज के समय में किसी नए सिंगर जैसे कि विशाल मिश्रा, अरिजीत सिंह या किसी के गाने गा रही हो। मुंबई में कसा ग्रांडे बिल्डिंग में आशा भोंसले के पार्थीव शरीर के दर्शन के लिए फैंस और सेलेब्स उमड़ रहे हैं। सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी है।
View this post on Instagram
हजारों फूलों से सजा रथ
आशा भोसले के मोक्ष रथ अलग-अलग तरह के खूब सारे फूलों से सजाया गया है। इसके अलावा उनकी तस्वीर भी लगी थी।
शुरु हुई अंतिम यात्रा
लेजेंडरी सिंगर आशा भोंसले की अंतिम यात्रा शुरु हो गई है। अपनी फेवरेट सिंगर के अंतिम दर्शन करने के लिए जनसैलाब उमड़ा है। थोड़ी देर में सिंगर का अंतिम संस्कार होगा। शिवाजी पार्क श्मशान घाट में सारी तैयारियां शुरु हो गई है। फैंस और सेलेब्स ने आशा ताई को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी है।
View this post on Instagram
अंतिम विदाई देने पहुंचे सेलेब्स
आशा भोसले को आखिरी विदाई देने के लिए सेलेब्स लगातार पहुंच रहे हैं। जैकी श्रॉफ ने आशा भोसले के आखिरी दर्शन किए। एक्ट्रेस हेलेन जिनके कई सुपरहिट गाने आशा भोसले ने गाए थे। उन्होंने भी नम आंखों से सिंगर को विदाई दी है। इस पल के चलते सभी इमोशनल हो गए। तब्बू हुई इमोशनल
आशा भोसले को अंतिम विदाई देने आई तब्बू ने पहले सिंगर की पोती जेन्नई को गले लगाया है और फिर उन्हें सांत्वना दी। जेनाई अपनी दादी के काफी करीब थी। अपनी प्यारी दादी को खोकर वो टूट चुकी है। अपनी प्यारी दादी को खोकर टूट चुकी है।
View this post on Instagram
अमिताभ बच्चन हुए इमोशनल
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने आशा भोसले के निधन पर अपने ब्लॉग में इमोशल पोस्ट शेयर किया है। उनका कहना है कि वो अपने सदमें में है। वो लिखते हैं लेजेंडरी आशा भोसले जी ने हम सबका साथ छोड़ दिया है। उनके जाने का दुख है। उनकी पूरी जर्नी शानदार रही थी। अमिताभ ने यह भी कहा कि भले ही आज आशा भोसले का शरीर यहां नहीं है लेकिन उनकी आत्मा हमेशा हमारे साथ रहेगी। उनकी आत्मा और आवाज हमेशा अमर रहेगी।
View this post on Instagram
रणवीर सिंह भी हुए अंतिम विदाई में शामिल
आशा भोसले के परिवार को दुख की इस घड़ी में धुरंधर स्टार रणवीर सिंहर ने सांत्वना दी है। वो सिंगर के परिवार से मिले। उनके दर्द को बांटा एक्टर से लेजेंडरी सिंगर को नम आंखों से अंतिम विदाई थी। ट
