Girl in a jacket
HomeHimachal विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जखेड़ा में जागरूकता शिविर का आयोजन 

 विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जखेड़ा में जागरूकता शिविर का आयोजन 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित; सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत समेकित बाल विकास परियोजना ऊना के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जखेड़ा में “ विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस ”  के अंतर्गत खंड स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल ने की । इस शिविर में जसपाल सिंह अध्यक्ष, ब्लाक समिति ऊना  बतौर मुख्य अतिथि ऊना उपस्थित हुए | शिविर में आयुर्वेदिक विभाग से डॉ मीनू  तथा स्वास्थ्य विभाग से हेल्थ कार्यकर्ता नरेश कुमारी बतौर रीसोर्स पर्सन उपास्थित हुए। उन्होने बच्चो को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस  के बारे मे जानकारी दी तथा बच्चियों को उनके खाने-पीने तथा महामारी के दिनों में किस चीज का ध्यान रखना चाहिए उसके बारे में अवगत करवाया | उन्होंने पोषण के ऊपर जोर देते हुए बच्चों को समझाया कि अगर हमारा खान-पान सही रहेगा तो बच्चों में एनीमिया की कमी दूर होगी । बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप दयाल ने कहा कि सुदृढ़ नींव के लिए उचित पोषण आवश्यक होता है। कुपोषण मुक्त भारत की परिकल्पना साकार करने के लिए सभी तक उचित पोषण पहुंचाना आवश्यक है ।
इस दिशा में महिला एवं बाल विकास के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका अहम है। पोषण अभियान का मूल उद्देश्य किशोर, किशोरी, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को निर्धारित पोषण के विषय में जागरूक बनाना तथा उन्हें उचित पोषण उपलब्ध करवाना है।  कुपोषण से लक्षित वर्गों को बचाने के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिला एवं बाल विकास द्वारा आंगनवाड़ी स्तर, पर्यवेक्षक वृत्त स्तर तथा परियोजना स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिनके माध्यम से लक्षित वर्गों को पौष्टिक आहार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है । जसपाल सिंह अध्यक्ष, ब्लाक समिति ऊना ने अपने संबोधन में कहा कि इन कार्यक्रमों की सफलता के लिए जहां जन जन का सहयोग आवश्यक है वहीं जनप्रतिनिधियों, स्कूल प्रबंधन समितियों,  सरकारी विभागों, सामाजिक संगठनों तथा समस्त सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की समावेशी भागीदारी अपेक्षित है।
जागरूकता शिविर में बच्चों के लिए क्विज क्म्पीटीशन , स्लोगन राइटिंग तथा रोल प्ले का भी आयोजन किया गया | क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनितिका  , दूसरा स्थान  अन्शिता तथा तीसरा स्थान रुपाली ने प्राप्त किया । नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान  वंशिका कक्षा +2, दूसरा स्थान रूचि कक्षा +1  तथा तीसरा स्थान आशिमा कक्षा 10वी ने प्राप्त किया ।  रोल प्ले में वंशिका, निकिता, शीतल, सानिया, अभया तथा सुनाक्षी  ने प्रतिभागियों को जागरूक किया । इस अवसर पर ग्राम पंचायत भटोली उप-प्रधान ज्ञान चंद  , स्कूल के  उप प्रधानाचार्य  कंचन शर्मा , सी एच ओ  प्रिया, सीएचटी अशोक मनकोटिया , रिटायर पर्यवेक्षक सुलिन्दर पाल कौर पर्यवेक्षक मीनू वाला ,संतोष कुमारी, नानकी देवी, आशा देवी, नरेश देवी, सांख्यिकीय सहायक संजय कुमार, पोषण ब्लॉक कोऑर्डिनेटर गुरमुख सिंह , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता , आशा कार्यकर्ता व अन्य उपस्थित रहे ।
- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -