HomeInternationalUkraine में नहीं थम रहे हमले, एक बार फिर हुआ भारतीय जहाज...

Ukraine में नहीं थम रहे हमले, एक बार फिर हुआ भारतीय जहाज पर Attack, दूतावास ने दी जानकारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह में रविवार को 4 भारतीय नागरिकों को लेकर जा रहे एक व्यापारी जहाज पर हमला हुआ है। कीव में भारतीय दूतावास के एक ऑफिशियल बयान के अनुसार, चालक दल के 2 सदस्य सुरक्षित बताए जा रहे हैं। वहीं 2 के बारे में जानकारी अभी भी इंतजार है। दूतावास के बयान के अनुसार, यह घटना शनिवार को हुई है। जब ओडेसा बंदरगाह पर MV AGN Ragnar पर हमला हो गया है। ओडेसा यूक्रेन के अहम ब्लैक सी बंदरगाहों में से एक है। इस पर 2022 में रुस-यूक्रेन संघर्ष शुरु होने के बाद से कई बार हमले हुए हैं। भारतीय मिशन ने एक बयान में कहा गया है कि वह स्थिति पर बारीकी के साथ नजर रख रहे हैं। बता दें कि यह घटना ओडेसा बंदरगाह पर रुसी हमले में 4 भारतीय नाविकों की मौत के कुछ दिनों बाद हुई हैं।

भारतीय नागरिकों की स्थिति पर रखी जा रही नजर

यूक्रेन की राजधानी कीव स्थित भारतीय दूतावास ने रविवार को यह कहा कि जहाज पर मौजूद दो भारतीय चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। वहीं बाकी के दो भारतीयों के बारे में जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। दूतावास ने कहा कि वह स्थानीय अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों के संपर्क में है तथा भारतीय नागरिकों की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। घटना को लेकर अब लोग आगे की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।

4 भारतीय नाविकों की हो चुकी है मौत

यूक्रेन के तट के पास एक मालवाहक जहाज पर हुए हमले में 4 भारतीय नाविकों की मौत हो गई है। वहीं 1 अन्य भारतीय गंभीर तौर पर घायल हो गया है। इस घटना के बाद भारत ने रुस के प्रभारी राजदूत को तलब कर इस हमले पर कड़ा विरोध दर्ज करवाया था। विदेश मंत्रालय ने रुसी राजनयिक से साफ तौर पर कह दिया है कि जिस तरह एक व्यापारी जहाज पर हमला हुआ है। उसमें भारतीय नागरिकों की जान चली गई है वो पूरी तरह से अस्वीकार्य है।

 

 

- Advertisement -
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement - Encounter India

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -