कोतवालीः MBA छात्र ने शनिवार रात 11 बजे घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जिसकी पहचान दीपक कुमार (23) पुत्र रोहन लाल के रूप में हुई है। दीपक ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट भी मोबाइल में लिखा था, लेकिन वह नोट किसी को भेजा नहीं। एटा के कोतवाली देहात पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सुसाइड नोट में युवक ने लिखा है कि वह बहुत ज्यादा मानसिक तनाव में था। उसने चार दिन पहले ही MBA प्रोग्राम में एडमिशन लिया था, हालांकि उसके परिवार वालों को भी यह नहीं पता था कि उसने कहां एडमिशन लिया है।
परिवार वालों ने बताया कि दीपक अविवाहित था, उसने अपने एडमिशन के लिए पैसे का इंतज़ाम खुद किया था। आपको बता दें दीपक के पिता किसान हैं। उसने घर के एक कमरे में .315 बोर की देसी पिस्तौल से खुद को गोली मारी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है और जांच चल रही है। घटनास्थल से पिस्तौल भी बरामद की गई।

