Girl in a jacket
HomeHimachalकम्प्यूटर एवं सिलाई प्रशिक्षण के लिए 31 दिसम्बर तक करें आवेदन 

कम्प्यूटर एवं सिलाई प्रशिक्षण के लिए 31 दिसम्बर तक करें आवेदन 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम ऊना द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए अनुसूचित जाति से संबंधित युवक-युवतियों को निगम की व्यवसायिक प्रशिक्षण योजना के तहत विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण हेतू आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम के जिला प्रबंधक विपन कुमार ने बताया कि यह प्रशिक्षण कम्प्यूटर एवं सिलाई में दिया जाएगा।
विपन कुमार ने बताया कि आवेदक जिला ऊना का स्थाई निवासी, अनुसूचित जाति से संबंधित तथा आवेदक के परिवार की समस्त साधनों से वार्षिक आय 35 हज़ार से अधिक न हो या आवेदक आईआरडीपी/बीपीएल परिवार से संबंधित होना चाहिए। उन्होंने बताया कि आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। इसके अलावा आवेदक ने रोजगार भत्ता और कौशल विकास भत्ता प्राप्त न किया हो उसका शपथ पत्र आवेदन के साथ सलंग्न होना चाहिए।
विपन कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी संबंधित दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियों सहित सादे कागज़ पर प्रार्थना पत्र किसी भी कार्य दिवस पर निगम कार्यालय ऊना में 31 दिसम्बर तक जमा करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला प्रबंधक अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम ऊना के कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -