Himachalपशुपालन संघ ने अपनी मांगों को लेकर विधायक भुट्टो को सौपा मांग...

पशुपालन संघ ने अपनी मांगों को लेकर विधायक भुट्टो को सौपा मांग पत्र

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पशुपालन संघ ने अपनी मांगों को लेकर विधायक भुट्टो को सौपा मांग पत्र

ऊना/सुशील पंडित :हिमाचल प्रदेश पशुपालन विभाग के जिला ऊना के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलबीर सिंह की अध्यक्षता में दर्जनों वैटनरी फार्मासिस्ट ने अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो से मुलाकात की ओर अपना मांग पत्र उन्हें सौपा। हिमाचल प्रदेश वैटनरी फार्मासिस्ट संघ जिला ऊना के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलबीर सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश पशुपालन विभाग वैटनरी फार्मासिस्ट कर्मचारी महासंघ ने पंचायत पशु सहायकों के नियमितीकरण हेतू स्थाई नीति बनाने की मांग को लेकर विधायक के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा। महासंघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार, जिला महासचिव विशाल सिंह, जिला वरिष्ठ उपप्रधान बलवीर सिंह ने कहा पंचायत पशु सहायक  पिछले लगभग दस वर्षो से पशु पालन विभाग में कार्यरत हैं।
इनका मानदेय मात्र 7000 रूपये मासिक है । अभी तक इनके  नियमितीकरण की कोई भी स्थाई नीति विभाग द्वारा नहीं बनाई गई है। इसी के साथ ज्ञापन में महासंघ ने पांच साल पंचायत पशु सहायकों के पदों  पर रहने के उपरांत अनुबंध पर नियुक्त करने,अनुबंध कार्यकाल में पशु औषद्यालय चिकित्सालय में नियमित करने, मासिक मानदेय को बढ़ाने, अनुवन्ध कार्यकाल में अन्य विभागों में कार्यरत अनुवन्ध कर्मचारियों की तरह आईपी नम्बर तथा अन्य सभी लाभ प्रदान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि विभाग जल्द से जल्द हमारी मांगों पर विचार करे और पंचायत पशुपालक सहायकों को लाभान्वित करें। 
वहीं विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने हिमाचल प्रदेश फार्मासिस्ट पशुपालन संघ को आश्वासन दिया कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों की हितेषी है और वर्षों पुरानी मांग जो कर्मचारी हर सरकार के पास उठाते रहे है।  उन्होंने कहा कि आपकी मांग को उच्च स्तर पर सरकार के पास उठाकर पूरा करवाया जाएगा। इस मौके पर फार्मासिस्ट नरेश कुमार ,अजय कुमार, तिलक राज , केशवा नंद , भीम राज कुमार सुरेश, वीरेन्द्र, भुवनेश, अमिता, डिंपल, मुकेश सभी फार्मासिस्ट मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

चंबा चिकित्सा महाविद्यालय में स्थापित होगी 3 टेस्ला एमआरआई मशीनः मुख्यमंत्री

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा चिकित्सा...

Flipkart जल्द शुरू करेगा फूड डिलीवरी सर्विस, Zomato-Swiggy की बढ़ेगी टेंशन!

Flipkart start food delivery: फ्लिपकार्ट कंपनी फूड डिलवरी कारोबार...

चंबा चिकित्सा महाविद्यालय से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी और सुदृढ़

मुख्यमंत्री ने 200 बिस्तरों की क्षमता वाला अस्पताल जनता...

संत रविदास जी का जीवन दर्शन सर्वसमाज के लिए मार्गदर्शक: अनुराग सिंह ठाकुर

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी के विशेष अभियान के...

LPU के 5,000 छात्रों ने PM Modi के साथ मिलकर शुरु किया Gen Z Against Addiction अभियान

जालंधर (Ens): लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने देशव्यापी 100-सप्ताह...

चंबा चिकित्सा महाविद्यालय में स्थापित होगी 3 टेस्ला एमआरआई मशीनः मुख्यमंत्री

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा चिकित्सा महाविद्यालय के फैकल्टी सदस्यों एवं विद्यार्थियों के साथ संवाद किया।...

Flipkart जल्द शुरू करेगा फूड डिलीवरी सर्विस, Zomato-Swiggy की बढ़ेगी टेंशन!

Flipkart start food delivery: फ्लिपकार्ट कंपनी फूड डिलवरी कारोबार में अपने आप को उतारने की तैयारी में है। जिसके...

चंबा चिकित्सा महाविद्यालय से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी और सुदृढ़

मुख्यमंत्री ने 200 बिस्तरों की क्षमता वाला अस्पताल जनता को समर्पित किया शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पंडित...

संत रविदास जी का जीवन दर्शन सर्वसमाज के लिए मार्गदर्शक: अनुराग सिंह ठाकुर

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी के विशेष अभियान के तहत संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जन्मस्थली काशी (वाराणसी)...