Himachal Govt
Nationalछात्रा को मुर्गा बनाए जाने की खबर सुन गुस्साए पिता ने प्रिंसीपल...

छात्रा को मुर्गा बनाए जाने की खबर सुन गुस्साए पिता ने प्रिंसीपल को जड़ा थप्पड़

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां, कक्षा 6 की छात्रा की देर से स्कूल पहुंचने पर प्रिंसीपल ने उसे मुर्गा बना दिया। वहीं, इसकी जानकारी छात्रा के पिता को लगी, तो वह भड़क उठा और स्कूल पहुंचकर प्रिंसीपल को थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद शर्ट भी फाड़ दी। इस घटना के बाद पूरे स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया।

छात्रा के पिता ने प्रिंसिपल को दुबारा ऐसा करने पर बुरा नतीजा भुगतने की धमकी भी दी. इसके बाद, स्कूल के प्रिंसिपल ने छात्रा के पिता के खिलाफ पुलिस को सूचना दी। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला गोला थाना क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय खिरकिटा दुबे का है। ये घटना 1 सितंबर की बताई जा रही है।

प्रिंसिपल जितेंद्र कुमार ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया है कि 1 सितंबर 2026 को छठवीं कक्षा की एक छात्रा सुबह स्कूल देर से पहुंची थी। छात्रा अनुशासन में रहे इस लिए उसे कुछ देर के लिए पनिशमेंट देते हुए मुर्गा बना दिया था। स्कूल की छुट्टी के बाद जब छात्रा घर गई तो उसने यह बात अपने पिता से बताई। इसके बाद पिता तुरंत स्कूल पहुंच गए। स्कूल के प्रिंसिपल ने कहा कि हम लोग भी स्कूल से घर के लिए निकलने वाले थे।

पिता ने छात्रा को पनिशमेंट देने का कारण पूछा, जिसके बाद छात्रा के पिता की प्रिंसिपल से बहस होने लगी। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। जिसके बाद ये सारी घटना हुई है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को ऊना पुलिस ने लौटाए 60 हजार रुपये

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना की साइबर सेल ने त्वरित...

राज्यपाल ने ‘ड्रॉप्स ऑफ चेंज’ पुस्तक का विमोचन किया 

शिमला:राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोक भवन, शिमला में...

विवेक शर्मा ने अपर बसाल में 8 पंचायतों के लिए आयोजित हुए जन संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता की

संबंधित पंचायतों के लोगों से किया सीधा संवाद ऊना,सुशील पंडित:...

अंडर-14 जोनल टूर्नामेंट (बॉयज) संपन्न, उपमुख्यमंत्री ने विजेता टीमों को किया पुरस्कृत

ऊना,सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को पीएम ...

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को ऊना पुलिस ने लौटाए 60 हजार रुपये

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना की साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को उसकी...

राज्यपाल ने ‘ड्रॉप्स ऑफ चेंज’ पुस्तक का विमोचन किया 

शिमला:राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोक भवन, शिमला में ‘ड्रॉप्स ऑफ चेंजः इम्पैक्टफुल स्टोरीज ऑफ जल शक्ति डिपार्टमेंट, हिमाचल...

Punjab News: रात के समय बमियाल सेक्टर में दाखिल हो रहे ओवरलोड ट्रक, विरोध में लोगों ने सड़क की बंद, देखें वीडियो

पठानकोटः पंजाब-जम्मू सीमा पर स्थित बमियाल सेक्टर में रेत और बजरी से भरे भारी ट्रकों की आवाजाही को लेकर...

विवेक शर्मा ने अपर बसाल में 8 पंचायतों के लिए आयोजित हुए जन संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता की

संबंधित पंचायतों के लोगों से किया सीधा संवाद ऊना,सुशील पंडित: प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं का समाधान...