Himachal Govt
Una‘स्वदेशी उद्यमिता प्रोत्साहन’ अभियान के तहत जेलों में बंद कैदियों के पुनर्वास...

‘स्वदेशी उद्यमिता प्रोत्साहन’ अभियान के तहत जेलों में बंद कैदियों के पुनर्वास की दिशा में पहल की जा रही

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: स्वदेशी जागरण मंच की ओर से चलाए जा रहे ‘स्वदेशी उद्यमिता प्रोत्साहन’ अभियान के तहत जेलों में बंद कैदियों के पुनर्वास, कौशल विकास और रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने की दिशा में पहल की जा रही है। इसी क्रम में मंच के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल से मुलाकात की। इस दौरान बनगढ़ स्थित सुधारगृह में 11 सितंबर को कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर चर्चा की गई।

स्वदेशी जागरण मंच के जिला पूर्णकालिक प्रशिक्षक सत्य देव शर्मा ने कहा कि जेलों में बंद कैदियों को केवल सजा देना ही उद्देश्य नहीं होना चाहिए, बल्कि उन्हें कौशल, आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक जीवन की ओर लौटने का अवसर भी मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जेलों में ‘हर हाथ को काम’ जैसी पहल के माध्यम से कैदियों को विभिन्न कार्यों से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस सकारात्मक पहल को आधुनिक तकनीक और वर्तमान बाजार की जरूरतों के अनुरूप और मजबूत किए जाने की आवश्यकता है, ताकि कैदियों को प्रशिक्षण के साथ-साथ रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।

समाज की मुख्यधारा से जोड़ना उद्देश्य

स्वदेशी जागरण मंच के जिला प्रचार प्रमुख पंकज सहोड़ ने कहा कि मंच का उद्देश्य केवल कैदियों को काम उपलब्ध करवाना नहीं है, बल्कि उन्हें कौशल, आत्मनिर्भरता और समाज की मुख्यधारा में सम्मानजनक पुनर्वास का अवसर प्रदान करना है।

उन्होंने कहा कि कौशल विकास के माध्यम से कैदियों में आत्मविश्वास पैदा किया जा सकता है और उन्हें जेल से बाहर निकलने के बाद सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए तैयार किया जा सकता है। मंच इसी उद्देश्य से संबंधित विभागों एवं संस्थानों के सहयोग से आगे भी ऐसे प्रयास जारी रखेगा।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

निजी अस्पताल में रात्रि चोरी, ताले तोड़कर अंदर घुसे अज्ञात चोर

ऊना,सुशील पंडित: उपमंडल अम्ब के तहत दिलवां स्थित चौधरी अस्पताल...

मैहतपुर बसदेहड़ा में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों व कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता शिविर आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से...

सफाई अभियान 2.0′ को 12 सितंबर तक बढ़ाया गया: Harjot Singh Bains

चंडीगढ़: लोगों के भरपूर जनसहयोग और 83 प्रतिशत से...

100 दिन बाद कैब चालकों का प्रदर्शन समाप्त, चारों कंपनियों के लाइसेंस निलंबित, देखें वीडियो

चंडीगढ़: एक जून से शुरू हुआ कैब चालकों का प्रदर्शन आखिरकार सौ दिन बाद समाप्त हो गया। चंडीगढ़ में...

Jalandhar News: पुलिस टीम ने Gourav Medicos पर मारी रेड, भारी मात्रा में प्रतिबंधित गोलियां बरामद, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कमिश्नरेट पुलिस और ड्रग विभाग ने बड़ी...

निजी अस्पताल में रात्रि चोरी, ताले तोड़कर अंदर घुसे अज्ञात चोर

ऊना,सुशील पंडित: उपमंडल अम्ब के तहत दिलवां स्थित चौधरी अस्पताल में बीती रात अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर चोरी की...

मैहतपुर बसदेहड़ा में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों व कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता शिविर आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से आज(मंगलवार) को नगर परिषद मेहतपुर बसदेहडा में वरिष्ठ नागरिकों के...