Himachal Govt
Unaयूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने SVSD कॉलेज भटोली में लगाया वित्तीय जागरूकता...

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने SVSD कॉलेज भटोली में लगाया वित्तीय जागरूकता शिविर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: SVSD कॉलेज, भटोली में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की भटोली शाखा द्वारा विद्यार्थियों के लिए वित्तीय जागरूकता एवं शिक्षा ऋण शिविर का आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बैंक की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, शिक्षा ऋण और आधुनिक डिजिटल बैंकिंग सेवाओं से अवगत कराना तथा उन्हें जागरूक बनाना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविन्द शर्मा ने की। इसके साथ ही प्रोफेसर डॉ. संगीता हुड्डा एवं राकेश कुमार भी उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान बैंक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एजुकेशन लोन की विशेषताओं, पात्रता मापदंडों, आवश्यक दस्तावेजों एवं सुगम आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही, उच्च शिक्षा के लिए उपलब्ध आकर्षक ऋण सुविधाओं तथा बैंक की विभिन्न सरकारी व सामान्य बैंकिंग योजनाओं पर भी प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों को डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, साइबर सुरक्षा, बचत खाते एवं अन्य वित्तीय सेवाओं के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर शाखा प्रबंधक अजय शर्मा तथा मार्केटिंग ऑफिसर संदीप विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने विद्यार्थियों के प्रश्नों का समाधान किया। उन्होंने बताया कि आगे भी बैंकों द्वारा सरकारी कॉलेजों एवं अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना के संबंध में जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे।

कॉलेज प्राचार्य ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की इस सराहनीय एवं जन-कल्याणकारी पहल की प्रशंसा करते हुए बैंक टीम का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे जागरूकता शिविर विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होते हैं।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: खड़ी platina बाइक चोरी, CCTV में कैद हुआ आरोपी

फगवाड़ा: शहर से एक बाइक चोरी का एक मामला...

निजी अस्पताल में रात्रि चोरी, ताले तोड़कर अंदर घुसे अज्ञात चोर

ऊना,सुशील पंडित: उपमंडल अम्ब के तहत दिलवां स्थित चौधरी अस्पताल...

मैहतपुर बसदेहड़ा में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों व कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता शिविर आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से...

Punjab News: खड़ी platina बाइक चोरी, CCTV में कैद हुआ आरोपी

फगवाड़ा: शहर से एक बाइक चोरी का एक मामला सामने आया है। जहां, पीड़ित नितीन ने बताया कि वह...

100 दिन बाद कैब चालकों का प्रदर्शन समाप्त, चारों कंपनियों के लाइसेंस निलंबित, देखें वीडियो

चंडीगढ़: एक जून से शुरू हुआ कैब चालकों का प्रदर्शन आखिरकार सौ दिन बाद समाप्त हो गया। चंडीगढ़ में...

Jalandhar News: पुलिस टीम ने Gourav Medicos पर मारी रेड, भारी मात्रा में प्रतिबंधित गोलियां बरामद, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कमिश्नरेट पुलिस और ड्रग विभाग ने बड़ी...

निजी अस्पताल में रात्रि चोरी, ताले तोड़कर अंदर घुसे अज्ञात चोर

ऊना,सुशील पंडित: उपमंडल अम्ब के तहत दिलवां स्थित चौधरी अस्पताल में बीती रात अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर चोरी की...