Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: बुजुर्ग को Lift मांगने पर बुरी तरह पीटा, पूर्व Inspector...

Jalandhar News: बुजुर्ग को Lift मांगने पर बुरी तरह पीटा, पूर्व Inspector पर लगे आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: जिले में बुजुर्ग व्यक्ति को लिफ्ट मांगने पर पीटने की घटना सामने आई है। जहां बीते कल आदमपुर थाने के अंतर्गत गांव कपूर कठार चौक पर खड़े एक अमृतधारी बुजुर्ग को लिफ्ट मांगने पर एक पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा पीटने के आरोप लगे है। इस संबंध में आदमपुर थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज करवाने आए बुजुर्ग जगदेव सिंह निवासी बडाला माही ने बताया कि वह दोपहर करीब 2 बजे जालंधर से अपने घर जाने के लिए गांव कपूर (अड्डा कठार) चौक पर उतरा और सामने से आ रहे एक एक्टिवा चालक से लिफ्ट लेने के लिए उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन रोकने के बाद उस व्यक्ति ने उससे बहस करनी शुरू कर दी।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

ਜਲੰਧਰ – ਸਾਬਕਾ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਵੱਲੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਧਾਰੀ ਬਜ਼ੁਰਗ ਦੀ ਪੱਗ ਉਤਾਰ ਕੇ ਕੁੱਟਮਾਰ, ਪੁਲਸ ਕਾਰਵਾਈ ‘ਤੇ ਸਵਾਲ

वह कहने लगा कि उसे हैलो कहकर रोकने की तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई। जब पीड़ित ने उसे समझाने की कोशिश की तो वह और गुस्से में आ गया और बुजुर्ग को जोर से धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और उसके बाद उसकी पगड़ी उतारकर बाल पकड़कर मारपीट की और मौके से फरार हो गया। बुजुर्ग ने बताया कि इस पिटाई का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी अपने आपको इंस्पेक्टर बता रहा था जो पहलवान के नाम से मशहूर है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

इस पूरे मामले को देखते हुए थाना प्रमुख रविंदर पाल सिंह आदमपुर ने कहा है कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि उक्त व्यक्ति करीब 2 साल पहले होशियारपुर जिले के बुल्लोवाल थाने से सेवानिवृत्त हुए थे। बुजुर्ग के साथ आदमपुर थाने में मौजूद सभी ग्रामीणों और परिवार के सदस्यों ने कहा कि अगर इस मामले में इस पुलिसकर्मी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वे सिख संगठनों के साथ मिलकर बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -