नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइन इंडिगो एक हफ्ते तक चली परेशानी के बाद अब सामान्य स्थिति में आ रही है। लंबे समय तक लगातार उड़ानें रद्द रही, उड़ानों में देरी से परेशान होने के कारण हजारों यात्रियों को दिक्कतों को सामना करना पड़ा। ऐसे में अब कंपनी के चेयरमैन और गैर स्वतंत्र निदेशक विक्रम सिंह मेहता ने एक वीडियो शेयर कर एयरलाइन की गलती स्वीकार की है। इसको लेकर उन्होंने माफी भी मांगी है।
नियमित शैड्यूल में उड़ानें भर रही एयरलाइन
8 मिनट के वीडियो में उन्होंने साफ कह दिया है कि कंपनी अपने ग्राहकों की उम्मीदों पर ठीक नहीं उतर पाई और यह स्थिति एयरलाइन के लिए एक गंभीर सीख है। डायरेक्टर ने यह भी बताया कि 3 दिसंबर से शुरु हुई अचानक फ्लाइट्स के रद्द होने की व्यवस्था ने कंपनी का पूरा नेटवर्क ही अस्त व्यस्त कर दिया था परंतु अब फ्लाइट्स का परिचालन पूरी तरह ठीक हो गया है। एयरलाइन फिर से नियमित शैड्यूल में उड़ानें भर रही है।Message from Vikram Singh Mehta, Chairman and Non-Executive Independent Director of IndiGo pic.twitter.com/sySacxlFq0
— IndiGo (@IndiGo6E) December 10, 2025