Himachal Govt
Nationalसभी स्कूलों में छुट्टियों का हुआ ऐलान, 12 दिन रहेंगे बंद, आदेश...

सभी स्कूलों में छुट्टियों का हुआ ऐलान, 12 दिन रहेंगे बंद, आदेश का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अलवरः शिक्षा विभाग की ओर से सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में 13 से 24 अक्टूबर तक यानी 12 दिन का अवकाश घोषित किया गया है। इस आदेश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। प्राइवेट स्कूल वाले इस आदेश को अव्यवहारिक बता रहे हैं। इनका कहना है कि ज्यादा अवकाश के कारण सिलेबस पूरा नहीं हो पाएगा।

दिवाली के बाद सर्दियों में भी पिछले साल की तरह अवकाश घोषित हुए, तो परेशानी बढ़ जाएगी। स्कूल संचालकों का कहना है कि 13 से 24 अक्टूबर तक दिवाली का अवकाश है। इसके अगले दिन 25 अक्टूबर को शनिवार और 26 अक्टूबर को रविवार है। नवंबर, दिसंबर और जनवरी में कभी तेज सर्दी, तो कभी प्रदूषण की वजह से अवकाश घोषित होते रहेंगे। इसके अलावा किसी प्रतियोगी परीक्षा में उनके स्कूल को परीक्षा केन्द्र बना दिया, तब भी अवकाश घोषित करना पड़ेगा। ऐसे हालात में कोर्स कैसे पूरा कराएंगे।

स्कूल संचालकों का कहना है कि मौसम की अनिश्चितता और सरकारी आदेशों के चलते इस सत्र में पहले ही कई बार स्कूल बंद हो चुके हैं, इसलिए सरकार और शिक्षा विभाग को दिवाली अवकाश की अवधि कम करनी चाहिए अथवा निजी स्कूलों को इसमें छूट देनी चाहिए। ऐसा भी न हो तो कम से कम जिन बच्चों की इस साल बोर्ड परीक्षा है, उनके लिए अवकाश के दौरान कक्षाएं लगाने की अनुमति देनी चाहिए।

आदिनाथ जैन बीएड कॉलेज के अनिता सोनी ने कहा कि राजपत्रित अवकाश के साथ-साथ सर्दी, गर्मी, बारिश और कोहरे की वजह से बच्चों का अवकाश हो जाता है। इसके साथ ही दिवाली पर भी सरकार की ओर से लंबा अवकाश किया जाता है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी। सरकार को शिविरा पंचांग में बदलाव करके दिवाली अवकाश में कटौती करनी चाहिए। इसके अलावा निजी स्कूलों को खोलने की अनुमति देनी चाहिए, ताकि सिलेबस समय पर पूरा हो सके।

स्कूलों में अवकाश अधिक होने की वजह से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान भी संबंधित स्कूल का अवकाश कर दिया जाता है। इस सत्र में करीब 6 दिन इसी कारण अवकाश रहा। दिवाली के अवकाश को भी कम करना चाहिए। स्कूलों में 18 अक्टूबर तक कक्षाएं लगनी चाहिए। 19 से 23 अक्टूबर तक ही अवकाश काफी है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: होटल के पीछे खड़ी बोलेरो से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, देखें वीडियो

गुरदासपुरः अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते...

Punjab News: बाइक सवार बदमाशों ने महिला से झपटी सोने की बालियां, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर में चोरी और लूट की घटनाओं से...

पंजाब कैबिनेट मंत्रियों ने पूर्व मंत्री चुन्नी लाल भगत के निधन पर दुख किया व्यक्त

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों ने आज अपने कैबिनेट...

Phagwara News: Lovely Professional University में छात्रा ने किया Suicide

फगवाड़ाः Lovely Professional University की छात्रा द्वारा सुसाइड करने...

Punjab News: होटल के पीछे खड़ी बोलेरो से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, देखें वीडियो

गुरदासपुरः अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग और गुरदासपुर सिटी पुलिस ने शहर के...

Punjab News: बाइक सवार बदमाशों ने महिला से झपटी सोने की बालियां, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर में चोरी और लूट की घटनाओं से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। इसी बीच...

PU चुनाव में जीत के बाद अंकित बिढान ने दरबार साहिब में टेका मत्था, देखें वीडियो

कहा- हम घोषणापत्र में किए गए सभी वादे पूरा करेंगे अमृतसरः पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव में जीत के बाद नवनिर्वाचित प्रेसिडेंट...

पंजाब कैबिनेट मंत्रियों ने पूर्व मंत्री चुन्नी लाल भगत के निधन पर दुख किया व्यक्त

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों ने आज अपने कैबिनेट सहयोगी मोहिंदर भगत के साथ उनके पिता, प्रख्यात राजनीतिज्ञ एवं...