हरोली पुलिस ने 3 महीने लगातार तलाश कर पहुंचाया सलाखों के पीछे
पहले भी चोरी के केस में रह चुका है अन्दर
ऊना/सुशील पंडित :हरोली थाना के अंतर्गत आते गांव सलोह निवासी विपन कुमार पुत्र विक्रमजीत ने वर्ष 2023 को पुलिस में उनके शिव मंदिर में चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने शिकायत पत्र में बताया था कि मन्दिर में गांव के लोग सार्वजनिक तौर पर कई लोग पूजा पाठ के लिए आते है । रोजाना की तरह मैं 8/10/23 को सुबह करीब 8.00 बजे मन्दिर गया तो मैने देखा की मन्दिर के बरामदे में रखे दान पात्र में लगे दोनों ताले टूटे हुए थे ,जिस पर मैंने दान पात्र खोल कर देखा तो गल्ले में नकदी गायब थी। टूटे हुए गल्ले के दोनों ताले मन्दिर के पीछे रखे कुडेदान में मिले और साथ में ही सरिया राड भी मिला । मन्दिर का गल्ला तकरीबन -03 महिने से नहीं खोला गया था और इस अवधि में तकरीबन 04 से 05 हजार रुपए तक इक्टठा हो जाता था, जो नामालूम व्यक्ति चोरी करके ले गया । जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की।
पुलिस ने मौके पर जांच में मंदिर मे लगे कैमरे से एक संदिग्ध की पहचान की परंतु उक्त घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था जिसके पीछे कई दिनों से पुलिस हाथ पैर मार रही थी परंतु उक्त शातिर चोर पुलिस को बार बार चकमा दे रहा था । बीते कल एक गुप्त सूचना के आधार पर हेड कांस्टेबल सुनील कुमार के नेतृत्व मे एक टीम ने दौलतपुर में उक्त चोर को काबू कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया । हरोली थाना के प्रभारी सुनील संख्यान ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी प्रदीप कुमार(23) पुत्र मेहर सिंह निवासी लोअर वढ़ेड़ा तह0 व थाना हरोली जिला ऊना को अदालत मे पेश कर पुलिस रिमांड लेने मे जुटी है । आरोपी ने पूछताछ मे चोरी करना कबूल कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया किआरोपी के खिलाफ पूर्व में भी एक मुकदमा पुलिस थाना सदर ऊना में भी दर्ज है आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टी उप-पुलिस अधीक्षक मोहन रावत ने की है ।
