रजनीश शर्मा के सेवानिवृत्त होने के बाद महासंघ के वरिष्ठ उप-प्रधान तारा सिंह द्वारा इस पद का कार्यभार अस्थायी रूप से संभाला जा रहा है। अब संगठन के नए अध्यक्ष का चुनाव किया जा रहा है।
तारा सिंह ने जिला ऊना के सभी ब्लॉक अध्यक्षों तथा जिला प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लें और इसे सफल बनाने में सहयोग दें।
उन्होंने कहा कि यह चुनाव संगठन को मजबूत करने और कर्मचारियों के हितों की बेहतर पैरवी के लिए महत्वपूर्ण है। महासंघ के पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सनिश्चित करने का भी आह्वान किया है, ताकि संगठन को नई दिशा और नेतृत्व मिल सके।
