.
NationalThresher Machine में मूंग डालते समय हुआ हादसा, युवती की दर्दनाक मौत

Thresher Machine में मूंग डालते समय हुआ हादसा, युवती की दर्दनाक मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पालीः शहर से एक दर्दनाक मामला सामने आया है जहां, खेत में काम करने के दौरान एक 17 साल की नाबालिग की चुन्नी थ्रेसर मशीन में फंसने से मौत हो गई। इस पर वह चिल्लाने लगी। बहन को तड़पता देख भाई उसे बचाने दौड़ा, लेकिन वह उसे बचा न सका और युवती की दम घुटने से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी देते थाने के एएसआई मंगल सिंह ने बताया कि रिंकू खेत में थ्रेसर मशीन में मूंग की फसल साफ कर रही थी। इस दौरान फसल थ्रेसर मशीन में डालते समय उसका दुपट्‌टा अंदर चला गया। ऐसे में उसके गले में फंदा लग गया। इधर, रिंकू के चिल्लाने की आवाज सुन उसका बड़ा भाई विक्रम उसे बचाने दौड़ा। फंदा लगने के बाद वह तड़प रही थी। जैसे-तैसे गले से उसका फंदा निकाला और उसे भाद्राजून हॉस्पिटल ले जाया गया।

यहां से उसकी हालात को देखते हुए पाली रेफर किया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसआई ने बताया कि मृतका के भाई विक्रम की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। मृतक रिंकू 4 भाई बहनों में तीसरे नंबर पर थी। इधर, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, बोला- नीचे उतरा तो पुलिस जेल भेज देगी

फतेहपुरः उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार को...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के विजेताओं से PM मोदी ने की मुलाकात, बोले- ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को...

RG कर अस्पताल रेप-मर्डर केस में बड़ा फैसला, पश्चिम बंगाल सरकार ने दिए नई जांच के आदेश

कोलकाता के चर्चित RG कर अस्पताल रेप और मर्डर केस में करीब दो साल बाद बड़ा फैसला लिया गया...

Health Tips: घर पर इन 5 आसान टेस्ट से जांचें अपनी बॉडी की फ्लेक्सिबिलिटी और बैलेंस

Health Tips: फिटनेस का मतलब सिर्फ पेट अंदर होना, ज्यादा वजन उठाना या तेज दौड़ पाना नहीं है। एक...

120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, बोला- नीचे उतरा तो पुलिस जेल भेज देगी

फतेहपुरः उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 21 वर्षीय युवक...

80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM Modi की लोगों से खास अपील, बोले – ‘हर घर तिरंगा अभियान में लें भाग’

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले देश की जनता से खास अपील...