Himachal Govt
Rashifalआज का राशिफल, 27 अगस्त 2026

आज का राशिफल, 27 अगस्त 2026

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आज 27 अगस्त को चंद्रमा मकर राशि में बने रहेंगे। सूर्य और बुध की युति आज अपने सबसे गहरे चरण में पहुंच चुकी है, इसलिए आज संचार और बड़े निर्णयों में खास सावधानी जरूरी है। जरूरी करार या हस्ताक्षर जितना टाला जाए उतना बेहतर रहेगा। वहीं, देवगुरू बृहस्पति के उच्च की राशि कर्क में होने से आज गुरुवार के दिन गुरु की कृपा कई राशियों पर खासतौर पर बरसेगी। तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों को करियर में स्थिरता मिलेगी। ग्रह-गोचर के आधार पर आइए विस्तार से जानते हैं आज का राशिफल।

मेष राशिफल: करीबी लोगों से बातचीत में आज तीखापन आ सकता है। आज कामकाज से जुड़े मामलों में सोच व्यावहारिक और अनुशासित रहेगी, कोई पुराना काम भी आगे बढ़ सकता है। खुद को एक्सप्रेस करने का अपने विचारों को अभिव्यक्त करने का मन में जोश रहेगा। हालांकि, आज कोई जरूरी दस्तावेज, अनुबंध या बड़ा फैसला साइन करने से पूरी तरह बचिए, आज का दिन इसके लिए बिल्कुल अनुकूल नहीं है। भाई-बहन या करीबी लोगों से बातचीत में आज तीखापन आ सकता है। रक्षाबंधन से पहले बहस से जितना बच सकें उतना अच्छा रहेगा। अपने रिश्ते अच्छे बनाए रखें। पूर्णिमा की वजह से आज भावनाएं थोड़ी तेज महसूस हो सकती हैं, इन्हें शांति से संभालिए। प्रेम-प्रसंग में आज मन में हल्की उलझन रह सकती है। सेहत ठीक रहेगी, आराम पर ध्यान दीजिए। शाम के समय परिवार के साथ बिताया गया वक्त मन को हल्का महसूस कराएगा।

वृषभ राशिफल: भाग्य का साथ मिलेगा, मन स्थिर रहेगा। आज पूर्णिमा होने से आज भावनाएं गहरी और तीव्र महसूस हो सकती हैं, मन को शांत रखने की कोशिश कीजिए। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। किसी पुराने काम के बनने से मन को मजबूती मिलेगी, सोच व्यावहारिक बनी रहेगी। घर-परिवार के मामलों में मन जोश से भरा रहेगा। हालांकि, बातचीत की स्पष्टता में आज खासी कमी महसूस हो सकती है। अपनी लुक्स को लेकर आज जो भी कमियां लगें उन्हें सहजता से लीजिए। पैसों या प्रेम से जुड़े मामलों में आज कोई बड़ा कदम उठाने से पहले रुक जाइए। शाम साढ़े नौ बजे के बाद ही कोई शुभ काम रखिए। भाई-बहन से आज सुलझी हुई बातचीत होगी। शाम के वक्त घर में कोई नई वस्तु आ सकती है। खरीदारी में समय निकलेगा।

मिथुन राशिफल: मानसिक थकान महसूस हो सकती है। आज अपने विचारों को लेकर आपके भीतर गहराई तो रहेगी। आज बाहरी लोगों से बातचीत में उलझाने से पूरी तरह बचिए। स्वभाव में आज तीव्रता महसूस हो सकती है, इसलिए किसी बहस में उलझने या जल्दबाजी में कोई कदम उठाने से बचिए। भावनाओं की गहराई में उतरने का आज खासतौर पर मन करेगा। पूर्णिमा की ऊर्जा इसे और बढ़ाएगी, प्रेम से जुड़े मामलों में धैर्य रखिए। आज कोई जरूरी करार या बड़ा वादा करने से पूरी तरह बचिए, स्थिति साफ होने तक इंतजार कीजिए। मानसिक थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आज आराम को प्राथमिकता दीजिए। शाम को अकेले में कुछ देर बैठकर मन की उलझनों को सुलझाएं या मन को शांत करने वाला संगीत सुनें।

कर्क राशिफल: बहुत भावुक होने से बचें तो रिश्ता और मजबूत होगा। आज गुरुवार होने से आपके व्यक्तित्व में गहरा ज्ञान और शुभता पहले से भी ज्यादा झलकेगी। लोग आपकी बात को गंभीरता से सुनेंगे और मानेंगे। किसी साझेदारी या रिश्ते में आज व्यावहारिक नजरिया अपनाइए, बहुत भावुक होने से बचें तो रिश्ता और मजबूत होगा। पैसों के मामले में आज आत्मविश्वास रहेगा। खरीदारी पर ज्यादा खर्च करने की प्रवृत्ति रहेगी। कोई बड़ा वित्तीय फैसला या दस्तावेज आज साइन करने से पूरी तरह बचिए। पूर्णिमा की वजह से आज भावनाएं तीव्र रह सकती हैं। जीवनसाथी के साथ बातचीत व्यावहारिक रहेगी। सेहत को लेकर ऊर्जा अच्छी बनी रहेगी। धार्मिक कामों और आत्म-चिंतन के लिए आज खासतौर पर अच्छा दिन है। रक्षाबंधन आज भद्रा के कारण नहीं मनाया जा रहा, इसलिए भाई-बहन के साथ किसी भी उत्सव की योजना रात साढ़े नौ बजे के बाद ही बनाइए।

सिंह राशिफल: पैसों के मामले में रहेगी शुभ स्थिति। आज आपके व्यक्तित्व में आत्मविश्वास साफ झलकेगा। आप अपने घर-परिवार के साथ ही ऑफिस के कर्मचारियों का भी नेतृत्व करेंगे। लोग आपकी बात को तवज्जो देंगे। दिनचर्या और सेहत को सुधारने के लिए आज अच्छा मौका है। पूर्णिमा की ऊर्जा से आज भावनाएं तीव्र रह सकती हैं। अधीनस्थ कर्मचारियों या नौकरों पर ज्यादा सख्ती न दिखाएं। अकेले में कुछ वक्त बिताने से मन को गहराई मिलेगी, आत्म-चिंतन के लिहाज से आज का दिन खासा फायदेमंद रहेगा। आकर्षण और प्रेम से जुड़े मामलों में मन थोड़ा परेशान हो सकता है, संभलकर बात कीजिए। पैसों के मामले में स्थिति शुभ बनी रहेगी। दोस्तों से जुड़े मामलों में आज सतर्क रहिए, वित्तीय लेन-देन को लेकर कोई वादा मत कीजिए।

कन्या राशिफल: रचनात्मक कामों में आज मन खूब लगेगा। आज आपको अंदर से आत्मविश्वास महसूस होगा। कैसी भी स्थिति हो, आपका दिल कहेगा कि आप इसे संभाल सकते हैं और यही आपकी आज सबसे बड़ी ताकत बनेगी। कोई जरूरी बातचीत या फैसला आज पूरी तरह टाल दीजिए, स्पष्टता की आज खासी कमी महसूस हो सकती है। रचनात्मक कामों में आज मन खूब लगेगा, कोई नया विचार भी सामने आ सकता है। पूर्णिमा की वजह से आज मन में रचनात्मक कामों को करने के लिए गहरी भावनाएं रहेंगी। संतान पक्ष को लेकर चिंतित रह सकते हैं। लाभ के मौके मिल सकते हैं। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। करियर में प्रगति सामान्य रहेगी। शुभ काम रात में साढ़े नौ बजे के बाद ही रखिए। सेहत के मामले में ऊर्जा अच्छी रहेगी। दोस्तों से आज शुभ सहयोग मिलेगा।

तुला राशिफल: नए संपर्क फायदेमंद साबित हो सकते हैं।आज सामाजिक दायरे में आपको सम्मान मिलेगा। आमदनी से जुड़े मामलों में आत्मविश्वास बना रहेगा। नए संपर्क भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। कोई जरूरी नेटवर्किंग बातचीत, करार या बड़ा फैसला आज पूरी तरह टाल दीजिए, स्पष्टता की कमी की वजह से गलत निर्णय होने की आशंका रहेगी। घर-परिवार के मामलों में आज व्यावहारिक सोच के साथ आगे बढ़िए। अकेले वक्त में आज मन में संदेह या असंतोष महसूस हो सकता है। किसी भी काम के न होने या गलत होने पर खुद को जिम्मेदार न ठहराएं और न ही खुद को कोसें। पैसों के मामले में सामान्य सावधानी रखें। सेहत को लेकर स्थिति स्थिर रहेगी। परिवार के किसी सदस्य से आज पुरानी बात पर सुलह भी हो सकती है, इसका फायदा उठाइए।

वृश्चिक राशिफल: जोश में आकर कोई फैसला मत लीजिएगा।आज करियर के मामलों में स्थिर प्रगति होगी। कार्यस्थल में आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। मेहनत के अच्छे नतीजे दिखने की उम्मीद है। कोई अहम फैसला, अनुबंध या दस्तावेज आज पूरी तरह टाल दीजिए, स्पष्टता की आज सबसे ज्यादा कमी महसूस हो सकती है। बातचीत में आज व्यावहारिकता रहेगी। अपनी बात बहुत सोच-समझकर ही रखिए। पूर्णिमा की वजह से मन में गहरी ऊर्जा महसूस होगी, इसे गुस्से या आवेश में मत बदलने दीजिए, संयम बनाए रखना जरूरी है। प्रेम-प्रसंग में भावनाएं गहरी रहेंगी, लेकिन जोश में आकर कोई फैसला मत लीजिए। पैसों के मामले में लंबी अवधि के लिए स्थिरता के संकेत मिल रहे हैं। सेहत को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी। घर लौटते ही आज मन को खासा सुकून मिलेगा, परिवार के साथ बिताया गया समय राहत देगा।

धनु राशिफल: पैसों के मामले में सोच व्यावहारिक रहेगी।आज गुरुवार होने से आपके भीतर चल रहे किसी गुप्त प्रयास या पढ़ाई-लिखाई के काम में शुभता और गहराई पहले से ज्यादा महसूस होगी। कामकाज या व्यापार में आज गहन सोच का फायदा मिलेगा। जीवनसाथी या साझेदारी से जुड़े मामलों में आज आवेश में आकर बात न करें। पूर्णिमा की वजह से आज भावनाएं तीव्र रह सकती हैं। पैसों के मामले में सोच व्यावहारिक रहेगी। भाई-बहन के साथ आज बातचीत सुखद रहेगी। एक-दूसरे के लिए कोई खास गिफ्ट खरीद सकते हैं। धार्मिक कामों में आज खासतौर पर मन लगेगा, इससे भीतर से राहत मिलेगी। करियर के मोर्चे पर आज आप थोड़ा रिलैक्स महसूस करेंगे, इसे सहजता से लीजिए।

मकर राशिफल: भीतरी शक्ति और आत्मबल बढ़ेगा। आज आपकी भीतरी शक्ति और आत्मबल बढ़ेगा। व्यक्तित्व में व्यावहारिकता, अनुशासन और दीर्घकालिक सोच साफ दिखेगी। स्थिर और व्यवस्थित निर्णय लेने के लिए आज का दिन पूरी तरह अनुकूल है। भाई-बहन के बीच यदि कोई विवाद चल रहा है, तो रक्षाबंधन से एक दिन पहले उसे सुलझाने का आज अच्छा समय है। पूर्णिमा की वजह से आज भावनाएं तीव्र रह सकती हैं, इसका इस्तेमाल अपने रिश्तों को संभालने में करें। आज का दिन खुद पर काम करने जैसे योग-ध्यान आदि करने के लिए भी शुभ है। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। शुभ कार्य शाम साढ़े नौ बजे के बाद ही रखिए। सेहत को लेकर ऊर्जा अच्छी बनी रहेगी। जीवनसाथी या किसी करीबी के साथ आज बातचीत सुखद रहेगी, रिश्ता मजबूत होगा।

कुंभ राशिफल: आपसी समझ बेहतर होने से रिश्ते होंगे मजबूत। आज रिश्तों और साझेदारी से जुड़े मामलों में आपसी समझ बेहतर होगी। भाई-बहनों के बीच यदि कोई गफलत है, तो उसे दूर करने की कोशिश की जा सकती है। स्पष्टता की आज सबसे ज्यादा कमी महसूस हो सकती है, लेकिन कल रक्षाबंधन पर ये रिश्ता मजबूत किया जा सकता है। पैसों के मामले में आज गंभीर समीक्षा जरूरी है। निजी भावनाओं में आज पूर्णिमा की वजह से गहराई और तीव्रता रह सकती है, अकेले में कुछ वक्त बिताना फायदेमंद रहेगा। योग या ध्यान करें। प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामलों के लिए आज का दिन नाजुक है, धैर्य रखिए। करियर में सहकर्मियों के साथ आज खास सावधानी बरतें। बच्चों या प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामलों में आज उत्साह बना रहेगा, खुद के लिए भी थोड़ा वक्त निकालना मत भूलिए।

मीन राशिफल: पैसों के मामले में स्थिति शुभ बनी हुई है। आज गुरुवार होने से रचनात्मक कामों और अभिव्यक्ति के मामले में दिन खासतौर पर शुभ रहने वाला है। कोई नया विचार भी जन्म ले सकता है, इसे आगे बढ़ाने का यह अच्छा समय है। सामाजिक दायरे में आज व्यावहारिक संतुलन बना रहेगा। दिनचर्या और सेहत को लेकर आज आत्मविश्वास रहेगा। खुद को लेकर आत्म-मूल्यांकन करें और सही दिशा में आगे बढ़ें। पूर्णिमा की वजह से आज भावनाएं तीव्र रह सकती हैं, प्रेम-प्रसंग में सामाजिक दायरे से जुड़ा व्यावहारिक संतुलन दिखेगा। पैसों के मामले में स्थिति शुभ बनी हुई है। शुभ कार्य शाम साढ़े नौ बजे के बाद ही रखिए। सेहत के लिए आत्म-अनुशासन बनाए रखिए। नींद और आराम का आज खास ध्यान रखिए। विदेश से जुड़ा कोई काम या पढ़ाई का मामला आगे बढ़ सकता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

मॉडल की घर में घुसकर चाकू से हत्या, आरोपी जिम ट्रेनर फरार

नई दिल्लीः दिल्ली के तिलक नगर इलाके में 21...

Punjab News: आधा दर्जन हमलावारों ने किया युवक पर हमला, कटी दोनों उंगलियां

मोहालीः डेराबस्सी में एसएस जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के...

क्रूड ऑयल में गिरावट से बाजार में आया उछाल

नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार में वीरवार 27 अगस्त...

Nepal-China सीमा पर तबाही, अब तक 157 की मौत, 400 से ज्यादा पर्यटक लापता

काठमांडूः नेपाल-चीन सीमा पर बुधवार को भारी भूस्खलन के...

Jalandhar News: लेक्चरर नेहा कत्ल मामले में चैट से खुलासे, खुद के हसबैंड के कत्ल की भी प्लानिंग

जालंधर, ENS: लेक्चरर नेहा हत्याकांड की जांच में पुलिस...

मॉडल की घर में घुसकर चाकू से हत्या, आरोपी जिम ट्रेनर फरार

नई दिल्लीः दिल्ली के तिलक नगर इलाके में 21 साल की मॉडल की उसके घर में घुसकर हत्या कर...

Punjab News: आधा दर्जन हमलावारों ने किया युवक पर हमला, कटी दोनों उंगलियां

मोहालीः डेराबस्सी में एसएस जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास युवक पर हमला किया गया। घायल की पहचान आदिल...

क्रूड ऑयल में गिरावट से बाजार में आया उछाल

नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार में वीरवार 27 अगस्त को कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मिले-जुले ग्लोबल...

Nepal-China सीमा पर तबाही, अब तक 157 की मौत, 400 से ज्यादा पर्यटक लापता

काठमांडूः नेपाल-चीन सीमा पर बुधवार को भारी भूस्खलन के बाद आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा...