Girl in a jacket
HomeChandigarhशराब के अहाते पर काम के दौरान हुआ हादसा, 66 केवी लाइन...

शराब के अहाते पर काम के दौरान हुआ हादसा, 66 केवी लाइन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः गांव दड़वा में दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जहां 66 केवी हाई वोल्टेज बिजली की तार की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब दड़वा स्थित एक शराब ठेके के अहाते में लाइट वाला बोर्ड लगाने का काम चल रहा था। इस दौरान काम के लिए बुलाए गए कर्मियों में से एक नौजवान छत पर चढ़कर काम कर रहा था कि छत से गुजर रही हाईवोल्टेज तार से उसे करंट का जोर से झटका लगा।

इस घटना के बाद वह बेहोश हो गया। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा उसे उपचार के लिए जीएमसीए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 31वर्षीय शिवम निवासी दड़वा के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। मृतक के साथ काम कर रहे अन्य लोगों के बयान भी दर्ज किए गए।

पुलिस ने बताया कि जब मृतक के साथियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उन्होंने शिवम को कहा था कि आगे बिजली की तार है, इधर ही रह, लेकिन वो थोड़ा और उधर हो गया और उसी दौरान बिजली ने उसे अपनी ओर खींच लिया। उन्होंने काफी कोशिश की लेकिन उनकी कोशिश काम नहीं आई। वहीं पुलिस ने मृतक के दोस्तों और अहाता वालों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -