भिवानीः हरियाणा में भिवानी के सांगा गांव में स्थित ईंटों के भट्ठे पर हादसा होने की घटना सामने आई है। जहां आज भट्ठे पर अचानक दीवार गिर गई, इस हादसे में 2 महिलाओं की मलबे में दबने से मौत हो गई। वहीं घटना में अन्य मजदूरों ने भागकर जान बचाई। उधर, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतकों के परिजनों के बयान पर कार्रवाई की गई है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक महिलाओं की पहचान बिहार के मुकद्दसपुर निवासी करीब 40 वर्षीय सुनैना और करीब 44 वर्षीय सुब्ता के रूप में हुई है।
जो भिवानी के सांगा गांव स्थित ईंट भट्ठे पर काम करने आई थीं। इस दौरान शनिवार को ईंट भट्ठे पर काम चल रहा था। सुनैना और सुब्ता ईंट भट्ठे की दीवार के पास बैठी थीं। वहां अन्य मजदूर भी थे। इस दौरान अचानक दीवार उनके ऊपर गिर गई। हालांकि उनके साथ मौजूद मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई। लेकिन सुनैना और सुब्ता वहां से जाने में सफल नहीं हो पाए।
इस हादसे के बाद दोनों (सुनैना और सुबता) को ईंटों के नीचे से निकाला गया। लेकिन ईंटों के नीचे दबने की वजह से दोनों बुरी तरह घायल हो गई थीं। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। ईंट भट्ठा एसोसिएशन के प्रधान सुकरमपाल ठेकेदार ने बताया कि सांगा रोड स्थित बाबा सरसा दास भट्ठे पर मजदूर काम कर रहे थे। संयोग से दीवार खिसक गई। दीवार खिसकने के बाद कुछ लोग वहां से निकल गए, लेकिन दो महिलाएं दब गईं।
जिसके कारण यह हादसा हुआ। ईंट भट्ठों पर सुरक्षा को ध्यान में रखने के बावजूद हादसे होते रहते हैं। इसके बाद मजदूरों के परिवारों की आर्थिक मदद करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि उन्हें गांव सांगा स्थित ईंट भट्ठा सरसा बाबा वाला में दीवार के नीचे दो महिलाओं के दबने की सूचना मिली थी। बताया गया कि दीवार के नीचे आराम कर रही दो महिलाओं के दौरान दीवार गिरने से यह हादसा हुआ और उनकी मौत हो गई। मृतका की परिजन उर्मिला के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। जिसके आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है।