Girl in a jacket
HomeHimachalआप पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री की बढ़ी मुश्किलें, अब इस मामले...

आप पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री की बढ़ी मुश्किलें, अब इस मामले में कोर्ट ने भेजा नोटिस

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुरः पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक फौजा सिंह सरारी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में मंत्री पद गंवाने के बाद अब उधार के पैसे वापस नहीं करने के एक मामले में सब-डिवीजन गुरु हरसहाए की सिविल अदालत ने उन्हें 12 अप्रैल को पेश होने का नोटिस दिया है।

जानकारी के मुताबिक पूर्व मंत्री सरारी के खिलाफ कभी उनके नजदीकी रहे नरेश कपूर अदालत पहुंचे हैं। नोटिस के मुताबिक नरेश कपूर एंड संस फरीदकोट-गुरु हरसहाए के मालिक कपूर की सरारी से अच्छी जान-पहचान है। कई मौकों पर सरारी ने उनसे पैसे उधार लिए थे। यह राशि करीब दस लाख 32 हजार 340 रुपये है। कपूर ने कई बार पैसे मांगे, लेकिन सरारी इन्कार करते रहे। वकील के माध्यम से नोटिस भी भिजवाया पर कोई जवाब नहीं मिला। मजबूरन उन्हें अदालत का रास्ता अपनाना पड़ा है। इस बारे में सरारी से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। उनके मोबाइल पर मैसेज भी भेजा गया, लेकिन उन्होंने काेई जवाब नहीं दिया।

बता दें कि फौजा सिंह पर पहले भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे थे। दरअसल, फौजा सिंह सरारी का एक ऑडियो टेप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। दावा किया गया था कि वायरल ऑडियो में सरारी अपने एक करीबी से ‘जबरन वसूली की प्लानिंग’ को लेकर बात कर रहे थे। वायरल ऑडियो को कांग्रेस नेता और भोलाथ से विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने भी शेयर किया था। दावा किया गया था कि ऑडियो में मंत्री फौजा सिंह अपने करीबी तरसेम लाल कपूर से ठेकेदारों और अधिकारियों से जबरन वसूली के प्लान पर बात कर रहे थे।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -