Himachal Govt
Nationalमंदिर में प्रसाद के लिए जा रहा घी से भरा टैंकर पलटा,...

मंदिर में प्रसाद के लिए जा रहा घी से भरा टैंकर पलटा, लोगों में मची लूटने की होड़, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कडप्पाः आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया। दरअसल, आंध्र प्रदेश में 21 हजार लीटर घी लेकर जा रहा एक टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि यह घी तिरुमाला तिरुपति मंदिर में प्रसाद के उपयोग के लिए भेजा जा रहा था। हादसे के तुरंत बाद टैंकर से कीमती घी सड़कों और नालियों में बहने लगा। आमतौर पर एक्सीडेंट के समय लोग मदद के लिए दौड़ते हैं, लेकिन यहां का दृश्य बिल्कुल विपरीत देखने को मिला। घटना के बारे में जैसे ही स्थानीय गांव के लोगों को पता चला कि टैंकर में शुद्ध घी है तो वह चालक की मदद करने की बजाए घरों से बाल्टियां, पतीले और डिब्बे लेकर मौके पर पहुंच गए।

जिसके बाद लोगों में घी लूटने की होड़ मच गई। मिली जानकारी के अनुसार कडप्पा जिले के कोंडापुरम मंडल में चित्रावती ब्रिज के पास हुई, नेशनल हाईवे-67 पर एक मोड़ काटते समय ड्राइवर ने टैंकर पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे वह पलट गया, ड्राइवर और क्लीनर को मामूली चोटें आईं है। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि लोग भारी मात्रा में बर्तनों में घी भरकर ले जा रहे है।

इस दौरान कई लोग सड़क पर फैले घी को अपने साथ ले जाते नजर आए। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। हालांकि तब तक काफी मात्रा में घी लोग अपने साथ ले जा चुके थे। बताया जा रहा है कि यह घी मंदिर में बनने वाले प्रसाद के लिए जा रहा था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने हजारों लीटर घी लूट लिया। वहीं टीटीडी ने स्पष्ट किया है कि इस हादसे से मंदिर में लड्डू के उत्पादन पर असर नहीं पड़ेगा। क्योंकि उनके पास पर्याप्त बफर स्टॉक मौजूद है, पुलिस ने बाद में स्थिति को नियंत्रित किया और क्रेन की मदद से टैंकर को सीधा कराया गया।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

विवेक शर्मा ने अपर बसाल में 8 पंचायतों के लिए आयोजित हुए जन संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता की

संबंधित पंचायतों के लोगों से किया सीधा संवाद ऊना,सुशील पंडित:...

अंडर-14 जोनल टूर्नामेंट (बॉयज) संपन्न, उपमुख्यमंत्री ने विजेता टीमों को किया पुरस्कृत

ऊना,सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को पीएम ...

नलूट में सफाई को लेकर भिड़े दो पक्ष, दोनों ने लगाए मारपीट के आरोप

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना बंगाणा के तहत नलूट गांव में...

रास्ता रोककर भाई से मारपीट, लाठी-डंडों से पीटा; जान से मारने की धमकी का आरोप

ऊना,सुशील पंडित: गगरेट क्षेत्र के कलोह में रास्ता रोककर एक...

इनरव्हील ऊना उमंग क्लब ने शिक्षक दिवस पर 15 उत्कृष्ट अध्यापकों को किया सम्मानित

ऊना,सुशील पंडित: शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर समाजसेवी संस्था...

विवेक शर्मा ने अपर बसाल में 8 पंचायतों के लिए आयोजित हुए जन संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता की

संबंधित पंचायतों के लोगों से किया सीधा संवाद ऊना,सुशील पंडित: प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं का समाधान...

अंडर-14 जोनल टूर्नामेंट (बॉयज) संपन्न, उपमुख्यमंत्री ने विजेता टीमों को किया पुरस्कृत

ऊना,सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को पीएम  राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगड़ में  आयोजित तीन दिवसीय...

नलूट में सफाई को लेकर भिड़े दो पक्ष, दोनों ने लगाए मारपीट के आरोप

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना बंगाणा के तहत नलूट गांव में आपसी विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट का मामला...

रास्ता रोककर भाई से मारपीट, लाठी-डंडों से पीटा; जान से मारने की धमकी का आरोप

ऊना,सुशील पंडित: गगरेट क्षेत्र के कलोह में रास्ता रोककर एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज और लाठी-डंडों से मारपीट करने का...