AdvertisementPunjab Government
NationalHighway पर ननद-भाभी को तेज रफ्तार Thar ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

Highway पर ननद-भाभी को तेज रफ्तार Thar ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बाड़मेरः हाईवे पर ननद-भाभी को तेज रफ्तार थार द्वारा टक्कर मारने का मामला सामने आया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों उछलकर सड़क के दोनों तरफ 50 मीटर दूर जाकर गिरी। गंभीर हालत में दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा आज सुबह करीब 5 बजे धोरीमना थाना इलाके नेशनल हाईवे-68 पर बोर चारणान टोल प्लाजा से करीब दो किलोमीटर पहले हुआ। घटना के बाद थार चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।

जानकारी देते धोरीमना थानाधिकारी दीपसिंह ने बताया कि गुजरात के रहने वाले 50 श्रद्धालु बस से रामदेवरा दर्शन के लिए गए हुए थे। बुधवार को दर्शन करने के बाद वे वापस गुजरात लौट रहे थे। बस को खड़ी कर ड्राइवर डीजल लेने गया था। इसी दौरान बस से उतरकर प्रेमी बहन (55) पत्नी दलश्योंगजी अपनी भाभी तारा बहन (50) पत्नी अमृत, हाईवे के दूसरी तरफ जाने के लिए सड़क क्रॉस कर रही थी। तभी धोरीमना से सांचौर की ओर जा रही तेज रफ्तार थार गाड़ी ने दोनों महिलाओं को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों महिलाएं सड़क पर गिर पड़ीं और थार उन्हें कुचलते हुए आगे निकल गई। हादसे में दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों की भीड़ जमा हो गई। सड़क पर काफी दूर में खून से लाल हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से दोनों महिलाओं को स्थानीय लोगों की मदद से धोरीमना हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ननद-भाभी को मृत घोषित कर दिया। दोनों नगोट पुलिस थाना गिहोरी, कांकरेज जिला बनासकांठा गुजरात की रहने वाली थी।

सूचना मिलने पर धोरीमना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों महिलाओं के शवों को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस टोल प्लाजा और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर फरार थार गाड़ी और उसके चालक की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 50 फीट गहरी डिग्गी में गिरा युवक, मौके पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, देखें वीडियो

फाजिल्का: जिले के रेलवे अंडरब्रिज के पास उस वक्त...

Haryana News: ऑटो और गाड़ी की जोरदार टक्कर, तीन लोग गंभीर घायल- देखें वीडियो

पंचकूला: मोरनी टी-पॉइंट पर एक बड़ा सड़क हादसा होने...

Haryana News: 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला बना आकर्षण का केंद्र, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में दशहरा उत्सव की...

Haryana News: अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने थाना पिंजौर क्षेत्र...

पंजाब में अवैध खनन के ख़िलाफ़ चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी

चंडीगढ़: पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार...

Punjab News: 50 फीट गहरी डिग्गी में गिरा युवक, मौके पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, देखें वीडियो

फाजिल्का: जिले के रेलवे अंडरब्रिज के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पैदल जा रहा युवक पानी...

Haryana News: ऑटो और गाड़ी की जोरदार टक्कर, तीन लोग गंभीर घायल- देखें वीडियो

पंचकूला: मोरनी टी-पॉइंट पर एक बड़ा सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां एक ऑटो और गाड़ी...

Haryana News: 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला बना आकर्षण का केंद्र, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में दशहरा उत्सव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस बार यहां 221...

Haryana News: अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने थाना पिंजौर क्षेत्र में गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर...