Girl in a jacket
HomeNationalतेज रफ्तार Car ने सड़क पार कर रहे परिवार को मारी टक्कर,...

तेज रफ्तार Car ने सड़क पार कर रहे परिवार को मारी टक्कर, YouTuber ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नोएडाः ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सफीपुर के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक ही परिवार के 4 लोगों के घायल होने का मामला सामने आया है। हादसा सेक्टर-148 नोएडा के पास उस समय हुआ, जब 4 लोग सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान पास से गुजर रहे यूट्यूबर मृदुल तिवारी ने घायलों को देखा और तुरंत अपनी गाड़ी से उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी देते एसीपी ट्रैफिक पवन कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। थाना नॉलेज पार्क पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार हादसे में घायल हुए सभी लोगों को हल्की चोटें आई हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार को कब्जे में ले लिया है। साथ ही वाहन चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे का कारण माना जा रहा है। घटना के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित हुआ। हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात सामान्य कराया।

 

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -